राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए श्याम यादव को गिरफ्तार किया और 2 मोबाइल फोन एवं नगदी 2,500 रुपये जब्त की। जांच में लगभग 2 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना बसंतपुर के शिकारीपारा क्षेत्र में श्याम यादव ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
जप्त मोबाइल की जांच में हर गेंद और ओवर पर लाखों रुपये के दांव का खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 192/2026, धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी का बैंक खाता भी बंद करवा कर लेन-देन पर रोक लगा दी।
फरार आरोपी:
राकेश कुमार उमरे, निवासी समता कॉलोनी पनेका, थाना बसंतपुर। उसकी पतासाजी जारी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।
जनता के लिए अपील:
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा या ऑनलाइन जुआ में शामिल न हों। ऐसे गतिविधियों से आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
सराहनीय योगदान:
कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर, आशीष मानिकपुरी और कुश बघेल का विशेष योगदान रहा।

