
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
मोहला। जिले के जनजातीय अंचल में आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में एक नई पहल की गई है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत देवरसुर में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों को गति देने और ग्रामीण युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से आरएसईटीआई राजनांदगांव द्वारा यह प्रशिक्षण ऑफ-कैम्पस मोड में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में 35 महिला और पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में हो रहे इस…
मोहला। जिले में आवागमन को सुगम बनाने और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क मरम्मत अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग संभाग मोहला अंतर्गत बीटी पैच रिपेयर कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 83.81 किलोमीटर लंबाई की खराब एवं जर्जर सड़कों का चिन्हांकन कर मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया है। विभागीय प्रक्रियाएं—निविदा आमंत्रण और कार्यादेश जारी होने के बाद—तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने…
मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में वर्ष 2022 में कुल 4747 हैंडपंप सक्रिय थे, जो अब बढ़कर 4804 हो गए हैं। इस अवधि में 57 नए हैंडपंप जोड़े गए और 240 नलकूप खनन किए गए। हैंडपंप योजनाओं से लाभान्वित ग्रामों की संख्या 55 से बढ़कर 207 हो गई। नल जल योजनाओं के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 में 229 योजनाएं संचालित थीं, जो अब बढ़कर 500 हो गई हैं। इन योजनाओं…
राजनांदगांव। उतर मंडल भाजपा कार्यालय में आज विशेष मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में देशभर में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनर्निरीक्षण) अभियान की जानकारी दी गई। जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं संतोष अग्रवाल और सावन वर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, विश्वसनीय और पारदर्शी बनाना है। इसमें मृतक मतदाताओं के नाम हटाना, स्थान बदलने वाले मतदाताओं का नाम संशोधित करना, दो स्थानों पर पंजीकरण निरस्त करना और फर्जी मतदाताओं को हटाना शामिल है। कार्यशाला में जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी ने कहा कि…
राजनांदगांव। युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रखने तथा सुरक्षित जीवन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम तिलईरवार में साइबर जागरूकता, नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ निरीक्षक दिलीप पटेल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, नशे के दुष्परिणामों तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तुलसीपुर क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की रॉड, प्लास्टिक पाइप और डंडा जब्त किया है। घटना 09 नवम्बर 2025 की है, जब प्रार्थी राज यादव (17 वर्ष), निवासी साधूचाल तुलसीपुर ने थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 12.30 बजे गली नंबर 01, बख्तावर चाल तुलसीपुर में आरोपी मुकेश साहू, आकाश साहू, आकाश गेड़ाम और साहिल खान ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गंभीर हमले (हॉफ मर्डर) के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 मार्च 2025 को ग्राम कन्हारपुरी रोड स्थित कर्मा माता भवन चौक पर आरोपी ने विवाद के दौरान युवक डोमन चंद्राकर के सिर पर फावड़ा से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद हालत गंभीर होने पर उसे शंकराचार्य अस्पताल, दुर्ग रेफर किया गया। इलाज में व्यस्त…
राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पं. किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय में सोमवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के पर्यवेक्षण में किया गया। कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक येनलाल चंद्राकर एवं प्रधान आरक्षक मनीष सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों एवं उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लाइसेंस, बीमा और हेलमेट अनिवार्य होना…
राजनांदगांव। जिले में नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने विभिन्न दुर्घटनाजन्य स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए रोड इंजीनियरिंग सुधार योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप, एनएचएआई इंजीनियर हेमंत सहारे, अशोका बिल्डकॉन टीम तथा ओपी चिचोला प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान रायपुर-नागपुर मार्ग स्थित झुरानदी पुल चिचोला के…
राजनांदगांव। ग्राम टेड़ेसरा में पुलिस में शिकायत किए जाने की बात से नाराज युवक ने हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही थाना सोमनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, भीखुदास साहू उर्फ राकेश साहू (30 वर्ष), निवासी ग्राम टेडेसरा, पुलिस में की गई शिकायत से आक्रोशित होकर गांव में वाद-विवाद करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उसके उग्र रवैए को देखते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव ने…