Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी

    May 8, 2026

    शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त

    May 8, 2026

    विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    • शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त
    • विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
    • सुशासन तिहार : शंकरपुर में उमड़ी वार्डवासियों की भीड़, महापौर ने स्वयं का शुगर टेस्ट कराकर स्वास्थ्य के प्रति जगाई अलख
    • डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, बीयर और व्हिस्की की बोतलें जप्त
    • माइनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • डोंगरगांव पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
    • राजनांदगांव पुलिस की शराब माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 6 माह में 10वीं बड़ी कार्रवाई, नेक्सस ध्वस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव पुलिस की शराब माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 6 माह में 10वीं बड़ी कार्रवाई, नेक्सस ध्वस्त
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव पुलिस की शराब माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 6 माह में 10वीं बड़ी कार्रवाई, नेक्सस ध्वस्त

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में बनी ‘स्पेशल टीम’ ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने पिछले 6 महीनों के भीतर 10वीं बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 11 लाख रुपए कीमत की 880 लीटर अवैध शराब जब्त की है। ताजा कार्रवाई में डोंगरगढ़ के मोहारा क्षेत्र से भारी मात्रा में एमपी निर्मित शराब के साथ 3 आरोपियों को दबोचा गया है।

    नाले के पास डंप की थी शराब, घेराबंदी कर पकड़ा
    पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाला के पास शातिर कोचिया नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू भारी मात्रा में शराब डंप कर बेच रहा है। सूचना मिलते ही स्पेशल टीम ने सुनियोजित घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर तीन तस्करों को पकड़ लिया। गिरोह का मुख्य सरगना नंदकिशोर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

    एमपी की ‘गोवा व्हिस्की’ जब्त, कार-स्कूटी से होती थी सप्लाई
    पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नंदकिशोर स्विफ्ट डिजायर कार (CG 04 LG 9461) के जरिए मध्य प्रदेश से शराब की खेप मंगवाता था।

    बरामदगी: 9 पेटी गोवा व्हिस्की (450 पौवा), कुल 81 लीटर शराब।

    वाहन जब्त: सप्लाई में इस्तेमाल हो रही एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी (CG 08 BB 4537) जब्त।

    कुल मशरूका: लगभग 1,10,750 रुपए।

    एक माह में 135 केस, 147 गिरफ्तार
    राजनांदगांव पुलिस इन दिनों अवैध नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो महज एक महीने के भीतर आबकारी एक्ट के तहत 135 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 147 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

    अवैध कारोबार के प्रति पुलिस की नीति स्पष्ट है। किसी भी कोचिये या तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। स्पेशल टीम लगातार सक्रिय है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।
    — कीर्तन राठौड़, एडिशनल एसपी

    पकड़े गए आरोपी:

    देवव्रत वर्मा (मोहारा)

    चुम्मन सिन्हा (रूवातला)

    महेन्द्र वर्मा (मोहारा)

    इनकी रही मुख्य भूमिका:
    एडिशनल एसपी कीर्तन राठौड़, सीएसपी वैशाली जैन, डीएसपी केशरीनंदन नायक और इंस्पेक्टर विनय पम्मार के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी

    May 8, 2026

    शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त

    May 8, 2026

    विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    May 8, 2026

    सुशासन तिहार : शंकरपुर में उमड़ी वार्डवासियों की भीड़, महापौर ने स्वयं का शुगर टेस्ट कराकर स्वास्थ्य के प्रति जगाई अलख

    May 8, 2026

    डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, बीयर और व्हिस्की की बोतलें जप्त

    May 8, 2026

    माइनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 8, 2026
    Top Posts

    संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत

    May 5, 202650 Views

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 20267 Views

    शिक्षक को नक्सली बताने पर बिफरा राजपूत समाज, कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

    May 6, 20266 Views

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन

    May 3, 20264 Views

    पद्मश्री फुलबासन बाई से मिले कांग्रेस नेता, बोले-प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, गृहमंत्री को जनता की चिंता नहीं

    May 6, 20263 Views

    हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश

    May 2, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.