Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी

    May 8, 2026

    शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त

    May 8, 2026

    विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    • शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त
    • विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
    • सुशासन तिहार : शंकरपुर में उमड़ी वार्डवासियों की भीड़, महापौर ने स्वयं का शुगर टेस्ट कराकर स्वास्थ्य के प्रति जगाई अलख
    • डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, बीयर और व्हिस्की की बोतलें जप्त
    • माइनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • डोंगरगांव पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
    • राजनांदगांव पुलिस की शराब माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 6 माह में 10वीं बड़ी कार्रवाई, नेक्सस ध्वस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » माइनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    माइनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगांव। राजनांदगांव पुलिस ने स्वयं को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताकर ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट कार भी बरामद की गई।पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा।

    घटना का विवरण
    07 मई 2026 को प्रार्थी रामसिंह राजपूत (ग्राम दर्री) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्टिंग एवं जेसीबी कार्य का व्यवसाय करता है। ग्राम आमगांव स्थित किसान यशवंत साहू के खेत में जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी समतलीकरण का कार्य चल रहा था।

    इस दौरान दोपहर लगभग 2:58 बजे स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 PN 1413 में सवार तीन लोग रवि शर्मा, रेहाना बेगम और शेख अरमान मौके पर आए और खुद को माइनिंग अधिकारी बताते हुए अवैध खनन का आरोप लगाकर धमकी दी। आरोपियों ने 10,000 रुपये की वसूली की मांग की, जिसमें प्रार्थी ने 6,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

    त्वरित कार्रवाई से पकड़े गए आरोपी
    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कुमरदा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में रेहाना बेगम ने खुद को पत्रकार बताया। आरोपियों के खिलाफ थाना डोंगरगांव में धारा 204, 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

    पुलिस की अपील
    पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को शासकीय अधिकारी बताकर वसूली या धमकी देता है, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

    कार्रवाई में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण
    प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, सउनि अनिल यादव, आरक्षक हेमंत सुर्यवंशी, बीसराम वर्मा, महिला आरक्षक अभिलाषा सिंह और राजकुमारी रत्नाकर ने इस कार्यवाही में अहम भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी

    May 8, 2026

    शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त

    May 8, 2026

    विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    May 8, 2026

    सुशासन तिहार : शंकरपुर में उमड़ी वार्डवासियों की भीड़, महापौर ने स्वयं का शुगर टेस्ट कराकर स्वास्थ्य के प्रति जगाई अलख

    May 8, 2026

    डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, बीयर और व्हिस्की की बोतलें जप्त

    May 8, 2026

    डोंगरगांव पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 8, 2026
    Top Posts

    संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत

    May 5, 202650 Views

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 20267 Views

    शिक्षक को नक्सली बताने पर बिफरा राजपूत समाज, कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

    May 6, 20266 Views

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन

    May 3, 20264 Views

    पद्मश्री फुलबासन बाई से मिले कांग्रेस नेता, बोले-प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, गृहमंत्री को जनता की चिंता नहीं

    May 6, 20263 Views

    हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश

    May 2, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.