डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के नवनियुक्त ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने अपने जिला अध्यक्ष बनने के बाद डोंगरगढ़ का प्रथम नगर आगमन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के विषय में चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जितेन्द्र भाटिया, रिम्मी भाटिया, हरीश भंडारी, शिशुपाल भारती, अनिल मेश्राम, मतीन खान, धीरज मेश्राम, प्रमोद टेंबुलकर, पल्टू लहरे, ललिता साखरे, ममता शिंदे, निधि, सुनील नागदेव, चंद्रशेखर बोरकर, सुरेंद्र अंबादे, सुमित खोब्रागढ़े सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन निर्माण और क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। जिला अध्यक्षों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
