राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक और सघन अभियान को सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है। 08 दिसंबर 2025 को एमएमसी जोन के 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने थाना बकरकट्टा अंतर्गत लमरा जंगल में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा डम्प छुपाने की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया। मिट्टी के नीचे छुपाए गए दो अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों की भारी डम्प सामग्री बरामद की गई। इसमें हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।
बरामद सामग्री में इंसास एलएमजी रायफल 01 नग, 303 रायफल 02 नग (58 जिंदा राउंड), 12 बोर गन 01 नग (25 राउंड), बीजीएल 01 नग (05 सेल में 04 जिंदा एवं 01 खाली), वर्दी कपड़े 02 सेट, पोच 02 नग, पिट्ठू 02 नग, तिरपाल, मेडिकल सामग्री, नक्सली साहित्य एवं अन्य सामग्री शामिल है।
सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और माओवादियों की जानकारी से यह अभियान सफल हुआ। इस सफलता से नक्सलियों की गतिविधियों को भारी झटका लगा है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
