राजनांदगांव। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस पर हरित भविष्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. पीएम लुका ने कहा कि मेडिकल संस्थानों की पर्यावरण संरक्षण एवं जन-स्वास्थ्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर उपस्थित थे। विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. दिव्या साहू ने बढ़ते प्रदूषण संबंध स्वास्थ्य जोखिमों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं की जलवायु-संवेदनशील पहलों में भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। कार्यशाला में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा देशव्यापी जलवायु – स्वास्थ्य क्षमता निर्माण ढांचे पर जानकारी प्रदान की गई। हरित एवं जलवायु सहिष्णु स्वास्थ्य संस्थान विकसित करने पर एक उपयोगी एवं व्यवहारिक में संस्थागत स्तर पर अपनाए जाने योग्य उपाय बताये गए। कार्यशाला में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञ एनसीडीसी नई दिल्ली डॉ. आकाश श्रीवास्तव, अतिरिक्त निदेशक क्लाईमेट चेंज डिविजन एनसीडीसी डॉ. अनिकेत चौधरी, प्रोफेसर डॉ. कमलेश जैन, डॉ. नवीन तिवारी, डॉ. धीरज भावनानी, डॉ. निशा मेश्राम, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. प्रतीक खन्ना डॉ. श्राव्या ने अपना विचार रखे।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
