खैरागढ़। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के दाऊचौरा वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कुल 86 लाख रुपये के विकास कार्यों में नाली, सीसी रोड, अतिरिक्त कक्ष और देवांगन भवन का निर्माण शामिल है। वार्ड 16 के लिए 64 लाख रुपये और वार्ड 17 के लिए 22 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा पार्षद निधि से 4.50 लाख रुपये अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर ने की।
मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। नगरीय क्षेत्रों में निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता टीके चंदेल, वार्ड 16 के पार्षद विनय देवांगन, वार्ड 17 की पार्षद पुष्पा सिंदूर और अन्य कई पार्षद और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में वार्ड 16 एवं 17 के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
स्थानीय नागरिकों ने इन विकास कार्यों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम उत्साह और सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
