
- पीएमजीएसवाई के तहत 2.45 किमी सड़क निर्माण पूरा, ओवरहीट मटेरियल हटाकर दोबारा कराया गया काम
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि
- भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पहल, स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
Author: chhattisgarhmail
छुरिया। छत्तीसगढ़ में पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के उद्देश्य से भाजपा मंडल छुरिया में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम साहू सामुदायिक भवन में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर अबीर-गुलाल अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ता कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि पारदर्शी मतदाता सूची निर्माण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, जिसके तहत सभी मतदाताओं को परिगणना फार्म भरकर बीएलओ को जमा करवाना अनिवार्य है। यदि फार्म जमा नहीं…
डोंगरगढ़। मंडी परिसर में बिना अनुज्ञा प्राप्त अवैध कृषि उपज के कारोबार पर कृषि उपज मंडी डोंगरगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडी सचिव बसंत ठाकुर के निर्देश पर गठित टीम ने निरीक्षण के दौरान ऐसे व्यापारियों को पकड़ा जो मंडी के बाहर अवैध रूप से धान और अन्य उपज की खरीदी-बिक्री कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि महाराष्ट्र से एक ट्रक बोरतलाव चेकपोस्ट से होते हुए अवैध रूप से धान लेकर आ रहा है। कार्रवाई के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 22-डब्ल्यू 9268 को जब्त किया, जिसका उपयोग कृषि उपज के अवैध…
खैरागढ़। जिला मुख्यालय खैरागढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मोहला-मानपुर के पूर्व विधायक संजीव शाह ने 15 नवंबर जनजातीय गौरव दिवस के तारतम्य में प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर का दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ-साथ देशभर के उन सभी जनजातीय नायकों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। पूर्व विधायक शाह ने बताया कि इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का 150वां वर्ष है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 1 नवंबर से…
मोहला। अब गांवों की सड़कों पर सफर होगा और भी आसान। छत्तीसगढ़ शासन ने ग्रामीण इलाकों में सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई सड़कों और पुलों के नवीनीकरण व निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5 साल की संधारण अवधि पूरी कर चुकी 4 सड़कों के 50.78 किलोमीटर हिस्से के नवीनीकरण को स्वीकृति मिली है। वहीं, मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत 2 सड़कों के 449 मीटर निर्माण और मुख्यमंत्री…
राजनांदगांव। शहर के नंदई चौक के पास स्थित महावीर गारमेंट्स कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कॉलोनी में संचालित एक दवाई दुकान में अचानक शराब दुकान का बोर्ड लगाया गया। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली, वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और शराब दुकान खोले जाने का विरोध करने लगे। सूत्रों से मिली जानकारी से आबकारी विभाग की मीटिंग आज 13 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी, अपने वरिष्ठ अधिकारियों को खुश करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने आनन-फानन में दुकान खुला दी। सूचना मिलते…
राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खेल गतिविधियों के लिए समीक्षा बैठक 12 नवंबर को ली, जिसमें स्वयं कलेक्टर की कुर्सी पर बैठकर अपने बाजू में भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को बैठाया है और भाजपा के कार्यकर्ताओं के क्रम में कलेक्टर आईएसएस जितेन्द्र यादव तथा आईपीएस एसपी अंकिता शर्मा को बैठाकर प्रोटोकाल को दरकिनार कर दिया, जिसको लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार 13 नवंबर को कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह…
राजनांदगांव। शहर के संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 8 नवंबर 2025 को इंटर स्कूल डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर और आसपास के 10 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत गीत और पुष्पगुच्छ से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। प्राचार्या रेखा तिवारी ने विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा को मंच पर लाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय लोककला और संस्कृति के प्रति…
राजनांदगांव। राजनांदगांव में एक गरीब ठेले वाले की मदद को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। भाजपा के युवा नेता आशीष डोंगरे ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को गरीबों की सेवा से एलर्जी है। राहुल गांधी से लेकर कुलबीर छाबड़ा तक घटिया राजनीति करना कांग्रेस नेताओं की आदत बन चुकी है। डोंगरे ने कहा कि जनता की सेवा करने वालों को बदनाम करना कांग्रेस नेताओं का पसंदीदा काम है। श्री डोंगरे ने आगे कहा कि हाल ही में नगर निगम द्वारा…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज आदर्श कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव के अनाज एवं फल सब्जी मंडी में 1 करोड़ 33 लाख 36 हजार रूपए की लागत की बीटी रोड डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि आदर्श कृषि उपज मंडी में 6 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से निर्माण कार्य जारी है। इससे जिले के किसान, व्यापारी और नागरिक लाभान्वित होंगे। उन्होंने मंडी प्रांगण में सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने बताया…
राजनांदगांव। देश के पहले उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में जज्बे एवं उत्साह के साथ जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं नागरिकों की रैली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से गौरवपथ से होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक होते हुए गुरूद्वारा में समाप्त हुई। भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे, वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि से रैली निकाली गई। यूनिटी मार्च…