राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राजनांदगांव में 7 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ हॉकी की 17वीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में हॉकी के उत्थान, खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और खेल के व्यापक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कार्यकारिणी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रदेश को गर्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों को सकारात्मक वातावरण, बुनियादी सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में खेल मंत्रालय हर संभव सहयोग करेगा।
आमसभा की शुरुआत अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अनुमति से हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट के अनुमोदन के साथ ही वर्ष भर में हॉकी के विकास हेतु किए गए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की गई। आने वाले वर्ष के लिए सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं के स्थल चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई।
फिरोज अंसारी ने संबोधन में आगामी वर्ष के लिए सभी जिला हॉकी इकाइयों और संबंधित पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष से जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने वाली इकाइयों को 10,000 रुपये का अनुदान छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से प्रदान किया जाएगा। साथ ही फरवरी में आयोजित होने वाली महंत राजा सर्वेश्वर दास हॉकी प्रतियोगिता के तहत राज्य के योग्य अधिकारियों और कोचों का सेमिनार आयोजित करने की भी जानकारी दी।
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता को जल्द सम्पन्न कराने पर भी चर्चा की गई।
आमसभा में प्रमुख रूप से शिवनारायण धकेता, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, आशा थॉमस, एमवाय कुरैशी, गोपेश्वर कहरा, अंसार अहमद, नीलमचंद जैन, भूषण साव, राजेंद्र जायसवाल, मंजुला बिस्वास, नवीन मसीह, रीना बोरकर, तारीक कुरैशी, जांहगीर खान, अय्यूब इरफान, राकेश गढ़वाल, तुलसी साहू, तीरथ गोस्वामी, रश्मि संध्या एक्का, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा, सुखदेव निर्मलकर, तौफिक अहमद, इंदरपाल सिंह, कृष्णा यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- राजनांदगांव में नव निर्माण साइबर थाना का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया
- अवैध शराब के विरुद्ध अभियान : लालबाग पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
- सड़क सुरक्षा माह के तहत संयुक्त जांच अभियान
- जिले में धान की खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल, अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1811737.50 क्विंटल धान का उठाव
- रायपुर साहित्य महोत्सव में गूंजता रहा राजनांदगांव जिले का नाम, राजनांदगांव के रचनाकारों ने की रेखांकनीय भागीदारी
- ग्राम जंगलेसर के किसान देवल ने धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में अंतिम टोकन में 133 क्विंटल धान का किया विक्रय
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए अधिकारी करें फिल्ड विजिट : कलेक्टर
- ग्राम पंचायतों में उल्लास मेला का हुआ आयोजन
