Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने पिछले तीन महीनों में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग ने कुल 214 प्रकरणों में 16 लाख 3 हजार 192 रुपये की अवैध शराब और 3 वाहन जब्त किए हैं। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रकरणों में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य निर्मित शराब के साथ-साथ अवैध हाथ भट्ठी मदिरा भी शामिल है। विभाग ने कुल 1615.48 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 43 हजार…

Read More

राजनांदगांव। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राजनांदगांव ब्लॉक के ग्राम ढोढ़िया और लिटिया में मनरेगा मजदूरों के बीच पहुंचकर कार्यस्थल पर संवाद किया। इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार और कांग्रेसजनों ने मजदूरों के साथ खुद फावड़ा चलाया, मिट्टी ढोकर फेंकी और श्रम कर मजदूरों का हाथ बंटाया। कार्यस्थल पर मौजूद मनरेगा मजदूरों से सीधा संवाद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनकी समस्याएं सुनीं और जमीनी हकीकत को करीब से समझा। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने मजदूरों से चर्चा करते हुए मनरेगा अधिनियम के तहत मिलने वाले अधिकारों,…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय संस्कृति में गौ एवं मानव जीवन में उसके महत्व को ध्यान में रखते हुए गौ पालन और गौ संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रदेशभर में गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की। जिले में कुल 262 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में करीब 6200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें राजनांदगांव विकासखंड से 2191, डोंगरगढ़ से 1216, डोंगरगांव से 1309 तथा छुरिया से 1484 विद्यार्थियों ने पंजीयन कर परीक्षा दी। परीक्षा में विद्यालय एवं महाविद्यालय…

Read More

राजनांदगांव। जिले में संचालित निजी अस्पतालों द्वारा नियमों के विपरीत अपने नाम के साथ मल्टीस्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी शब्द जोड़ने के मामले को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा ने आपत्ति जताई है। मंगलवार को मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमशुल आलम की उपस्थिति में युवा जिला महासचिव ऋषभ रामटेके ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की। शमशुल आलम ने कहा कि जिले और शहर में कई ऐसे निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिन्होंने अपने नाम में मल्टीस्पेशलिटी या सुपर स्पेशलिटी शब्द जोड़ रखा है, जबकि उनके…

Read More

राजनांदगांव। धर्मांतरण और मतांतरण को लेकर बीते एक सप्ताह से जिले में मचे बवाल के बीच अब नाबालिग बच्चों की पढ़ाई का मामला सामने आया है। धर्मापुर में विदेशी फंड से बनाए गए चर्च और आश्रम से रेस्क्यू किए गए बच्चों की शिक्षा बाधित होने पर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने चिंता जताई है। नेहरू नगर निवासी डेविड चाको द्वारा धर्मापुर में बनाए गए चर्च व आश्रम में कांकेर जिले से लाए गए करीब एक दर्जन नाबालिग आदिवासी बच्चों को पिछले तीन वर्षों से गैरकानूनी रूप से रखे जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते…

Read More

राजनांदगांव। 19 जनवरी 2026 की रात को चिखली पुलिस ने एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया। यह बदमाश चिखली के हनुमान मंदिर के पास राहगीरों को चाकू लहरा कर डराने धमकाने का काम कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तुलसी उर्फ छोटू शर्मा (28 वर्ष), निवासी चिखली दीनदयाल नगर को मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में…

Read More

राजनांदगांव। जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र में 14 जनवरी 2026 को हुई ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। प्रार्थी जीवनलाल पटेल ने अपने घर के सामने खड़ा स्वराज 735 ट्रैक्टर (क्रमांक CG 08 AL 8685) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। ट्रैक्टर की कीमत लगभग 3,50,000 रुपये बताई गई। पुलिस की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना गैंदाटोला प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन और सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की…

Read More

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम मगरलोटा में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चिराग शर्मा (53 वर्ष), ग्राम मगरलोटा, जिला राजनांदगांव का निवासी है, और उसे पुलिस ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरो के मार्गदर्शन में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब सोमनी पुलिस टीम…

Read More

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव ने दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो आईसीआईसीआई बैंक में गोल्ड लोन लेने के लिए नकली सोने का उपयोग कर धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना का विवरण इस प्रकार है कि आईसीआईसीआई बैंक शाखा गंज चौक, राजनांदगांव के रिलेशनशीप मैनेजर अमित शर्मा ने 9 फरवरी 2024 को थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने बताया कि आरोपी राजेश लूनिया और राजकुमार देवकर ने बैंक में कुल 1405.45 ग्राम सोना जमा कर 48,09,984 रुपये का गोल्ड लोन लिया था। ये…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव द्वारा कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बम्हनीभांठा की दो महिलाओं, श्रीमती मधुबाला साहू और श्रीमती केशरी बाई साहू, ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने दोनों महिलाओं के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने तत्काल पात्रता परीक्षण किया और योजना के तहत दोनों को गैस कनेक्शन और चूल्हा प्रदान कर दिया। गैस कनेक्शन मिलने पर श्रीमती मधुबाला साहू और श्रीमती केशरी बाई साहू ने खुशी जाहिर की और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ग्रामीण…

Read More