डोंगरगढ़। दीपावली पर्व के मद्देनजर डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सतर्क है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में लगातार गश्त व संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर वाद-विवाद, गाली-गलौच व उपद्रव करने वाले 7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 125, 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पकड़े गए अनावेदकों में हेमंत चंद्रवंशी उर्फ हमीन पिता स्व. हीराराम चंद्रवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी-रंगाकठेरा, गोपाल कुमार चंद्रवंशी पिता स्व. हीराराम चंद्रवंशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी-रंगाकठेरा, थाना-डोंगरगढ़, हरदयाल चावरे पिता नंदकुमार चावरे, उम्र-20 वर्ष, निवासी-बोईरडीह, थाना-छुरिया, गुलशन कंवर पिता फागू राम कंवर, उम्र-23 वर्ष, निवासी-कोटनापानी, थाना-बोरतलाव, भोला राम धुर्वे पिता अमर सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी-लेडीजोब, थाना-डोंगरगढ़, लोकेश मालेकर पिता कृष्णा मालेकर, उम्र-26 वर्ष, निवासी-रविदास नगर, वार्ड क्रमांक 22, डोंगरगढ़, कृणा पांडे पिता कीर्तन पांडे, उम्र 34 वर्ष, निवासी-ब्राम्हणपारा, डोंगरगढ़ शामिल है।
इन सभी अनावेदकों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर गाली-गलौच, विवाद एवं अशांति फैलाने की कोशिश की गई थी, जिसके चलते पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया और न्यायालय में प्रस्तुत किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह ने बताया कि त्योहारी मौसम में शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त व पेट्रोलिंग जारी है तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
