राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (महिला/पुरुष वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 7 और महिला वर्ग की 6 टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयसिंग साहू ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
पुरुष वर्ग में शासकीय आदर्श महाविद्यालय, सोमनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि उपविजेता शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव रहा।
महिला वर्ग में शासकीय नेहरू महाविद्यालय, डोंगरगढ़ की टीम विजेता रही, वहीं मेजबान शासकीय कमलादेवी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव, नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़, खैरागढ़, छुरिया, गंडई और आदर्श महाविद्यालय सोमनी एवं महिला वर्ग में विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव, गंडई, नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़, दिग्विजय महाविद्यालय, डोंगरगांव और कमलादेवी महिला महाविद्यालय ने भाग लिया।
मुख्य निर्णायक की भूमिका रमन साहू और विकास कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अरुण चौधरी, डॉ. मुन्ना लाल नंदेश्वर, परेश वर्मा, श्रीमती अनिता पौसार्य, वरिष्ठ सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी पीके हरि, सहायक क्रीड़ाधिकारी रोशन साहू और खैरागढ़ से टेकराम का योगदान सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं अब 5 नवंबर को रायपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस संबंध में जानकारी महाविद्यालय की क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने दी।
प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
