राजनांदगांव। शासन द्वारा दीपोत्सव पर खाद्य सामग्री की सही गुणवत्ता निर्धारण के मद्देनजर कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। विभाग की टीम द्वारा मिठाई प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है एवं फूड सेफ्टी मैजिक बॉक्स की सहायता से आवश्यकतानुसार मौके पर ही मिठाइयों के रंग, अन्य सामग्री की उपस्थिति जांच कर विक्रेताओं और आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। दीपावली के दृष्टिगत विभाग द्वारा अब तक जिले भर के अलग अलग प्रतिष्ठानों से लगभग 11 विधिक व 10 से अधिक निगरानी नमूना सहित लगभग 20 से अधिक खाद्य सामग्री के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु जप्त किये गए है। जांच के दौरान उपयोग के बाद रखे गए गए 2.5 लीटर तेल को भी मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नागरिकों एवं मिष्ठान्न विक्रेताओं से अधिक रंगीन मिठाइयों से परहेज करने, पैक्ड सामग्री के उपयोग के पूर्व निर्माण व उपयोग तिथि का अवलोकन करने एवं उचित स्थान से ही खाद्य सामग्री की खरीदीने की अपील की गई है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
