डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर आम जनता में भय उत्पन्न करने की सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलराम यादव पिता कल्लू राम यादव, उम्र-30 वर्ष, निवासी-वार्ड क्रमांक 01, खुंटापारा, डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव के रूप में हुई है। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है। इसके विरुद्ध पूर्व में अपराध क्रमांक 444/2020 व 570/2019, धारा 34 (1) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
घटना दिनांक 09 सितम्बर 2025 की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति होटल राज इन, डोंगरगढ़ चौक के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू में लिया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त और पेट्रोलिंग कर रही है। थाना डोंगरगढ़ की टीम अपराधिक तत्वों, असामाजिक व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए हुए है।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
