Close Menu
    What's Hot

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
    • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
    • घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
    • राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
    • थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
    • आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
    • मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » तिरपाल से ढंककर मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त
    छत्तीसगढ़

    तिरपाल से ढंककर मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। थाना बागनदी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान पशु तस्करी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों द्वारा पिकअप वाहन में दो मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को घेराबंदी कर रोका और दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम एवं कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
    घटना 09 सितम्बर 2025 की रात्रि की है, जब बागनदी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो पिकअप (क्रमांक सीजी08-एए 8239) में मवेशियों को भरकर ग्राम कोठीटोला के जंगल रास्ते से कत्लखाने नागपुर ले जाया जा रहा है।
    सूचना पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी विजय मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल घेराबंदी की गई।
    कैम्प कोठीटोला के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने देखा कि सफेद रंग का पिकअप वाहन चारों ओर से काले तिरपाल से ढंका हुआ तेजी से आता दिखाई दिया। रोकने पर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने स्टॉपर लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर वाहन को पकड़ लिया।
    वाहन की जांच करने पर पीछे दो मवेशी (भैंसा) बिना चारा-पानी व बैठने की जगह के क्रूरता पूर्वक बंद मिले।
    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मवेशियों को गेरूघाट जोब से भरकर कत्लखाने ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया, जिसमें नेहरू दास मंडले पिता शुधचंद मंडले, उम्र 25 वर्ष, निवासी सीतागोटा, थाना बागनदी एवं कृष्णा बुधराम तुरकर पिता बुधराम तुरकर, उम्र 33 वर्ष, निवासी कुलरभट्टी, थाना सालेकसाए जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) शामिल है।
    आरोपियों से 02 नग मवेशी अनुमानित कीमत 50,000 रूपये, बोलेरो पिकअप वाहन (सीजी 08-एए 8239), कीमत-5,00,000 रूपये कुल जुमला जब्ती 5,50,000 रूपये है।
    आरोपियों को अपराध क्रमांक 25/2025 के तहत कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4ए 6, 10 पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय मिश्रा, सउनि भागवत प्रसाद धुर्वे, आरक्षक अनिल टोन्डे, दीपक साहू सहित समस्त थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026

    राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी

    May 1, 2026

    थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में

    May 1, 2026

    आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया

    May 1, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202619 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.