
- पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची
- नाबालिका से दुष्कर्म : आरोपी कमल जनबंधु गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
- मां बम्लेश्वरी की आरती में पुलिस टीम ने भक्ति भाव का संदेश दिया
- पुरवाही साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी जरहामहका में सम्पन्न
- मिथलेश करुणा शील बौद्ध विहार के नए अध्यक्ष चुने गए, अभिषेक उपाध्यक्ष और अश्वनी सचिव बनाए गए
- आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रवीण कुटरे और पुष्पा वाघमारे ने ली जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
- ग्राम पंचायत सोमनी में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा समर्थित पंचों ने जताया विरोध
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर जिले में रविवार 7 दिसम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा महाभियान संपन्न हुआ। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षार्थी सुविधानुसार निर्धारित समय के भीतर परीक्षा में सम्मिलित हुए। शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया। परीक्षा में पूर्व में पढ़ना-लिखना अभियान अंतर्गत प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, जो मोहल्ला साक्षरता केन्द्र में पढ़ाई किए हो,…
राजनांदगांव। जिले के राजनांदगांव और डोंगरगढ़ जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सोमवार को मनरेगा के तहत रोजगार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मनरेगा से जुड़े प्रावधानों, लाभों और प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड के जरिए जानकारी कैसे प्राप्त करें, इसकी विधि भी समझाई गई। अधिक मांग पत्र जमा कर स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक रोजगार सृजित करने और महिलाओं को ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मनरेगा में कार्यरत सभी श्रमिकों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। मोर गांव-मोर पानी अभियान को तेज गति…
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्राम गृह राजनांदगांव में पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के थाना बकरकट्टा अंतर्गत आने वाले ग्राम कुम्ही में सीपीआई (मोओवादी) संगठन के 12 सक्रिय कैडरों द्वारा 10 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी के मुख्यधारा में शामिल होने के संबंध में पत्रकार वार्ता ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरूण देव गौतम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राजनांदगांव रेंज में नक्सल उन्मूलन की दिशा में यह ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को पदुमतरा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। भुनेश्वर बघेल ने भगवान श्रीराम के समक्ष नमन करते हुए मंदिर में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा आरती उतारी। पूजन के दौरान उनके साथ परिवारजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सदस्य गीतालाल वर्मा, जनपद प्रतिनिधि मोहन साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, जोरातरई सरपंच रमाकांत साहू, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पुराणिक, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र…
राजनांदगांव। छुईखदान में पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने सरकार की हठधर्मिता और पूंजीवादी मानसिकता का प्रत्यक्ष परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि जब 39 गांवों की ग्रामसभाएं कृषि भूमि बचाने और प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ एकमत हैं, तब सरकार का सीमित संख्या वाले गांवों से प्राप्त संदिग्ध हस्ताक्षरों के आधार पर 11 दिसंबर को जनसुनवाई आयोजित करना सरासर जनहित विरोधी कदम है। इसी कारण इस जनसुनवाई को तत्काल रद्द किया जाना आवश्यक है। दुबे ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक ओर किसानों के धान खरीद में…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर क्रमशः जितेंद्र मुदलियार और विपिन यादव की नियुक्ति की गई। दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह 07 दिसंबर, रविवार को सतनाम भवन, राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता तथा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दोनों जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की इच्छा…
राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा गांव-गांव में हिंदू समाज को संगठित करने की पहल के तहत फुलझर खंड में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विहिप के विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, बजरंग दल विभाग सहसंयोजक सुनील सेन और विहिप जिला मंत्री त्रिगुण सदानी की मौजूदगी में ग्राम फुलझर की नई समिति का गठन किया गया। ग्राम फुलझर विश्व हिंदू परिषद की टीम में खंड अध्यक्ष-ईश्वर यादव, खंड उपाध्यक्ष-किशुन यादव, मंत्री-भेवेंद्र साहू, सहमंत्री-शिव भार्गव, डलेश्वर साहू की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से बजरंग दल की ग्राम समिति इस प्रकार गठित की गई, जिसमें…
राजनांदगांव। जमीन की बढ़ी गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग को लेकर शहर में विरोध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले एक सप्ताह से जयस्तंभ चौक पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में आज एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ी गाइडलाइन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से दरें वापस लेने की मांग दोहराई। इधर, विरोध को गति देते हुए आज तहसील कार्यालय से विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली इमाम चौक, गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक होते हुए दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना, सदर बाजार मार्ग से गंज चौक पहुंचकर समाप्त हुई।…
छुरिया। ग्राम पंचायत बिटाल में आज सांस्कृतिक उमंग और उत्साह के बीच लोक कला मंच का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुज्जी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भोलाराम साहू रहे। लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक साहू का गरमजोशी से स्वागत किया। मंच के शुभारंभ से क्षेत्र के नन्हे बाल कलाकारों, महिलाओं और सांस्कृतिक दलों में विशेष उत्साह का वातावरण बना रहा। यह लोक कला मंच ग्रामीण प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र की पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देगा। अपने उद्बोधन में विधायक भोलाराम साहू ने कहा ग्रामीण…
राजनांदगांव। शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन आरोपी कृपेश रजक को 50 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से कुल 9 लीटर देशी प्लेन शराब, 4 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब और 20 हजार रुपये कीमत की स्कूटी जब्त की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में टीम ने रविवार को कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली…