Close Menu
    What's Hot

    परिजनों की सहमति से किशोरियों को लगाया जा रहा एचपीवी टीका, जिले में 4281 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण

    July 7, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : कलेक्टर

    July 7, 2026

    ठाकुरटोला टोल प्लाजा से लेकर नेशनल हाईवे की बदहाली पर कांग्रेस का हमला

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • परिजनों की सहमति से किशोरियों को लगाया जा रहा एचपीवी टीका, जिले में 4281 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : कलेक्टर
    • ठाकुरटोला टोल प्लाजा से लेकर नेशनल हाईवे की बदहाली पर कांग्रेस का हमला
    • स्वास्तिक समिति की बैठक संपन्न : समाज सेवा और गौसेवा को मिलेगा बल, जल्द बनेगी नवीन जिला-शहर कार्यकारिणी
    • लोकार्पण से पहले ही धंसा 22 करोड़ का बरगा ओवरब्रिज : विपिन यादव
    • महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत
    • पहली बारिश में बह गया भ्रष्टाचार का पुल, दोषियों पर एफआईआर हो : जितेंद्र मुदलियार
    • पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य खतरे में : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची
    राजनांदगांव

    पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्राम पटेवा से पेंड्री तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम मासूम पहुंचे कलेक्टर ने मौके पर ही अलग-अलग स्थानों पर सड़क की मोटाई मापकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का आकलन किया और प्रगति की जानकारी ली।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत और निर्माणाधीन सभी सड़कों को बारिश से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसलिए गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों का सख्ती से पालन जरूरी है।

    कलेक्टर ने अधिकारियों से निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री, लेयरिंग और डामरीकरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसी को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यक तकनीकी परीक्षण नियमित रूप से कराए जाएं।

    उन्होंने सड़क के सोल्डर को मजबूत बनाने, टिकाऊ क्षमता बढ़ाने तथा आवश्यक स्थानों पर स्पष्ट साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग सुनिश्चित करने को कहा।

    कलेक्टर ने कहा कि पीएमजीएसवाई ग्रामीण कनेक्टिविटी बढ़ाने की महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसमें लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सभी निर्माणाधीन सड़कों का नियमित निरीक्षण करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने से स्कूल, बाजार और स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच आसान हो जाएगी। खासकर बारिश के मौसम में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।

    कलेक्टर ने किसानों को प्रधानमंत्री आशा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 15 समितियों के माध्यम से दलहन एवं तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। उन्होंने किसानों को फसल क्षेत्र बढ़ाने और समय पर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया।

    निरीक्षण के दौरान पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता पद्मसंभव मिश्रा, सहायक अभियंता सुशील सावरकर, उप अभियंता निधि दवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    परिजनों की सहमति से किशोरियों को लगाया जा रहा एचपीवी टीका, जिले में 4281 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण

    July 7, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : कलेक्टर

    July 7, 2026

    ठाकुरटोला टोल प्लाजा से लेकर नेशनल हाईवे की बदहाली पर कांग्रेस का हमला

    July 7, 2026

    स्वास्तिक समिति की बैठक संपन्न : समाज सेवा और गौसेवा को मिलेगा बल, जल्द बनेगी नवीन जिला-शहर कार्यकारिणी

    July 7, 2026

    लोकार्पण से पहले ही धंसा 22 करोड़ का बरगा ओवरब्रिज : विपिन यादव

    July 7, 2026

    महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत

    July 6, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202630 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20263 Views

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 20263 Views

    महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत

    July 6, 20262 Views

    राजनांदगांव में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न, आदित्यवाहिनी की जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित

    July 6, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.