Close Menu
    What's Hot

    महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत

    July 6, 2026

    पहली बारिश में बह गया भ्रष्टाचार का पुल, दोषियों पर एफआईआर हो : जितेंद्र मुदलियार

    July 6, 2026

    पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य खतरे में : विपिन यादव

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत
    • पहली बारिश में बह गया भ्रष्टाचार का पुल, दोषियों पर एफआईआर हो : जितेंद्र मुदलियार
    • पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य खतरे में : विपिन यादव
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े महिलाओं के कदम : विचारपुर में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन
    • राजनांदगांव में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न, आदित्यवाहिनी की जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित
    • गौवंशों की मौत और पत्रकारों पर जानलेवा हमले के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टर व एसपी को सौंपे ज्ञापन
    • पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक प्रशांत यादव का घर, बिजली बिल हुआ शून्य
    • कम पानी में ज्यादा मुनाफा : धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर साहू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पहली बारिश में बह गया भ्रष्टाचार का पुल, दोषियों पर एफआईआर हो : जितेंद्र मुदलियार
    राजनांदगांव

    पहली बारिश में बह गया भ्रष्टाचार का पुल, दोषियों पर एफआईआर हो : जितेंद्र मुदलियार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने बरगा रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जून में लोकार्पित करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज ने पहली ही बारिश में दम तोड़ दिया। पुल के बड़े हिस्से में चौड़ी दरारें उभर आई हैं और सड़क दो भागों में बंटती दिखाई दे रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

    निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे डीआरएम दीपक गुप्ता के समक्ष जितेंद्र मुदलियार ने घटिया निर्माण, निर्माण एजेंसी और प्रभारी इंजीनियर की भूमिका पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने, दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा आवश्यकता पड़ने पर ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों को हर हाल में जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

    जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि यह केवल एक पुल की नहीं, बल्कि पूरे निर्माण तंत्र की विफलता का उदाहरण है। जिस पुल का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना था, वह पहली ही बारिश में दरक गया। इससे स्पष्ट है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की गई।

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार ही विकास का ईंधन बन गया है। रेलवे जैसे संवेदनशील विभाग में भी भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा देखने को मिल रही है। बरगा ही नहीं, जून में लोकार्पित मुसरा और आलीवारा रेलवे ओवरब्रिज भी धंस रहे हैं। इन तीनों परियोजनाओं पर 80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई है। ऐसे में यह संदेह स्वाभाविक है कि निर्माण एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। उन्‍होंने कहा कि अब तक जिन किसानों की जमीन पर यह ब्रिज खड़ा है उन्‍हें मुआवजा तक नहीं मिल पाया है और यह दरकने लगा है। उन्‍होंने इसे भाजपा शासन की अंधेरगर्दी करार दिया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत पहली बारिश में उखड़ती सड़कों और धंसते पुलों के रूप में सामने आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जनता को सुरक्षित अधोसंरचना नहीं मिल रही है। यह केंद्र सरकार के दावों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है।

    मुदलियार ने सांसद संतोष पांडे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अपने ही संसदीय क्षेत्र में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की यह स्थिति है, लेकिन सांसद पूरी तरह मौन हैं। राजनांदगांव शहर की जनता दो वर्षों से दो अंडरब्रिज की प्रतीक्षा कर रही है, जबकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता लगातार सवालों के घेरे में है। इस दौरान साथ में वीरेंद्र चंद्राकर, देवेश वैष्णव, ललित कुमरे, राजेश सेवता ,रईस गोरी, लोकेश सहारे और अमित कुशवाहा मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत

    July 6, 2026

    पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य खतरे में : विपिन यादव

    July 6, 2026

    राजनांदगांव में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न, आदित्यवाहिनी की जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित

    July 6, 2026

    गौवंशों की मौत और पत्रकारों पर जानलेवा हमले के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टर व एसपी को सौंपे ज्ञापन

    July 6, 2026

    पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक प्रशांत यादव का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

    July 5, 2026

    कम पानी में ज्यादा मुनाफा : धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर साहू

    July 5, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202630 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20264 Views

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

    June 30, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.