Close Menu
    What's Hot

    सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत

    July 2, 2026

    विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त

    July 2, 2026

    पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
    • विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
    • पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
    • नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
    • महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
    • चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
    • विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • तुमड़ीबोड़ शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बांटी गईं साइकिलें और किताबें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर
    राजनांदगांव

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। बीते सप्ताह कोरिया जिले के सोनहत में हुए वीभत्स एवं जघन्य आगजनी हत्याकांड ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के लोगों को सुनियोजित तरीके से जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार देना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।
    इस मामले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए श्री राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) लगातार मोर्चा सम्हाले हुए है और अब पहली सफलता उन्हें तब मिली जब उक्त हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
    कोरिया में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना द्वारा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री का पुतला दहन एवं ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
    प्रदर्शन के दौरान श्री राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा था कि मामले की जांच सीबीआई को दी जाए। केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस पूरे षड्यंत्र की तह तक जाकर सभी दोषियों, सहयोगियों एवं संरक्षण देने वालों को कानून के कठोरतम प्रावधानों के तहत दंडित किया जाना चाहिए।
    हत्याकांड के मामले को अब सीबीआई को दिए जाने पर संजय बहादुर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि हमारी पहली मांग मान ली गई है और मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। यह हमारे प्रदर्शन की पहली सफलता है, लेकिन श्री राजपूत करणी सेना तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक अपराधियों को फांसी ना हो जाए और उनके घर पर जब तक बुलडोजर कार्यवाही ना हो जाए ।
    संजय बहादुर सिंह ने सीधे तौर पर कहा है कि केवल सीबीआई जांच का हवाला देकर इस मामले को शांत नहीं किया जा सकता। आरोपियों का एनकाउंटर किया जाना चाहिये और अलग से बैंच बनाकर जल्द से जल्द मामले की सुनवाई कर आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
    संजय बहादुर सिंह ने कहा कि जब तक पीढ़ी परिवार को पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और भविष्य में इसे और व्यापक किया जाएगा।
    सीबीआई को जांच सौंपे जाने के बाद श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि यह पहली सफलता है, लेकिन दोषियों के फांसी तक आंदोलन किसी भी प्रकार से नहीं रुकेगा। अपराधियों के मकान पर बुलडोजर कार्यवाही और पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए, जिससे वो भयहीन हो कर अपना जीवन जी सकें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत

    July 2, 2026

    विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त

    July 2, 2026

    पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

    July 2, 2026

    नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार

    July 2, 2026

    महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण

    July 2, 2026

    चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू

    July 2, 2026
    Top Posts

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 202658 Views

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202614 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20267 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views

    अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 25, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.