राजनांदगांव। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने चौपाटी-पुष्पवाटिका परिसर का संधारण एवं मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही लंबे समय से बंद पड़ा लक्ष्मण झूला भी मरम्मत के बाद पुनः आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है। अब नागरिक पहले की तरह चैपाटी से पुष्पवाटिका तक आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर शहर के पुराने और जर्जर हो चुके उद्यानों का चरणबद्ध तरीके से संधारण किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू उद्यान, आरके नगर उद्यान, चैपाटी एवं पुष्पवाटिका की मरम्मत कर वहां नए झूले, खेल उपकरण और जिम उपकरण लगाए गए हैं। शेष उद्यानों का भी प्राथमिकता के आधार पर जीर्णोद्धार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चौपाटी-पुष्पवाटिका के पाथवे की मरम्मत के साथ आकर्षक साज-सज्जा की गई है। वहीं कबाड़ से जुगाड़ की थीम पर तैयार शेर की प्रतिमा स्थापित कर इसे सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए पुष्पवाटिका में सर्वसुविधायुक्त आकांक्षी शौचालय का भी निर्माण कराया गया है।
आयुक्त ने बताया कि महापौर द्वारा इस वित्तीय वर्ष के बजट में उद्यानों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष प्रावधान किया गया है, जिसके तहत आवश्यक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहने वाले चौपाटी एवं पुष्पवाटिका पहुंचकर स्वस्थ मनोरंजन का आनंद लें।

ताज़ा ख़बर :
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
- विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- तुमड़ीबोड़ शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बांटी गईं साइकिलें और किताबें
