Close Menu
    What's Hot

    महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत

    July 6, 2026

    पहली बारिश में बह गया भ्रष्टाचार का पुल, दोषियों पर एफआईआर हो : जितेंद्र मुदलियार

    July 6, 2026

    पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य खतरे में : विपिन यादव

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत
    • पहली बारिश में बह गया भ्रष्टाचार का पुल, दोषियों पर एफआईआर हो : जितेंद्र मुदलियार
    • पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य खतरे में : विपिन यादव
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े महिलाओं के कदम : विचारपुर में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन
    • राजनांदगांव में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न, आदित्यवाहिनी की जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित
    • गौवंशों की मौत और पत्रकारों पर जानलेवा हमले के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टर व एसपी को सौंपे ज्ञापन
    • पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक प्रशांत यादव का घर, बिजली बिल हुआ शून्य
    • कम पानी में ज्यादा मुनाफा : धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर साहू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न, आदित्यवाहिनी की जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न, आदित्यवाहिनी की जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। श्रीमद्जगद्गुरु शंकराचार्य पुरीपीठाधीश्वर स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा संचालित राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत शहर के श्री गणेश मंदिर (मिथिला धाम) में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी, भगवान नाम कीर्तन एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। आदित्यवाहिनी इकाई राजनांदगांव एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस दिव्य प्रकल्प में सनातन धर्म की रक्षा और हिंदू राष्ट्र निर्माण पर गहन मंथन हुआ।
    संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आदित्यवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए गौरक्षा, हिंदू राष्ट्र की संकल्पना और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सनातन धर्म के मानबिन्दुओं से जुड़ने और उनके संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में कवर्धा के जिला अध्यक्ष कुलेश्वर सिंह ने आदित्यवाहिनी की रीति-नीति और उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ मार्गदर्शक मारुति शरण शर्मा और कवर्धा इकाई के सांस्कृतिक प्रमुख संतोष ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    संगोष्ठी के पश्चात संगठन की मजबूती के लिए आदित्यवाहिनी राजनांदगांव की जिला व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गईए जो इस प्रकार हैं, जिसमें पीठपरिषद अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष दिनेश झा, उपाध्यक्ष सूरज वैष्णव, सचिव ओमप्रकाश ठाकुर, कोषाध्यक्ष नीरज पंचारिया, सहसचिव प्रकाश मिश्रा, सहकोषाध्यक्ष हिमांशु खण्डेलवाल, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र लिल्हारे, सांस्कृतिक प्रमुख सागर यादव, नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह रघुवंशी, नगर उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला को शामिल किया गया है।
    इस धार्मिक व सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में श्री गणेश मंदिर के सम्मानित पुजारी जी, गठूला मंदिर के पुजारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी और मानु जी का विशेष सहयोग व गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए राष्ट्र और धर्म के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत

    July 6, 2026

    पहली बारिश में बह गया भ्रष्टाचार का पुल, दोषियों पर एफआईआर हो : जितेंद्र मुदलियार

    July 6, 2026

    पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य खतरे में : विपिन यादव

    July 6, 2026

    गौवंशों की मौत और पत्रकारों पर जानलेवा हमले के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टर व एसपी को सौंपे ज्ञापन

    July 6, 2026

    पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक प्रशांत यादव का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

    July 5, 2026

    कम पानी में ज्यादा मुनाफा : धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर साहू

    July 5, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202630 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20264 Views

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

    June 30, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.