छुरिया। ग्राम पंचायत बिटाल में आज सांस्कृतिक उमंग और उत्साह के बीच लोक कला मंच का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुज्जी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भोलाराम साहू रहे।
लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक साहू का गरमजोशी से स्वागत किया। मंच के शुभारंभ से क्षेत्र के नन्हे बाल कलाकारों, महिलाओं और सांस्कृतिक दलों में विशेष उत्साह का वातावरण बना रहा। यह लोक कला मंच ग्रामीण प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र की पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देगा।
अपने उद्बोधन में विधायक भोलाराम साहू ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। लोक कला मंच इसके संरक्षण और प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती राजकुमारी सिन्हा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया, राजू सिन्हा अध्यक्ष-कार्यकारिणी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया, श्रीमती भेष बाई साहू जनपद सदस्य, श्रीमती मंजू गेंदलाल साहू सरपंच ग्राम पंचायत बिटाल, गजेंद्र दास वैष्णव ग्राम पटेल, बरातूराम कंवर उपसरपंच, चिरंजीव साहू, जीवराखन कोर्राम, बिलेस ठाकुर, संत राम कोर्राम, पूर्व सरपंच कौशल गोपाल साहू, पंचगण, बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूह एवं युवा उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
