राजनांदगांव। छुईखदान में पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने सरकार की हठधर्मिता और पूंजीवादी मानसिकता का प्रत्यक्ष परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि जब 39 गांवों की ग्रामसभाएं कृषि भूमि बचाने और प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ एकमत हैं, तब सरकार का सीमित संख्या वाले गांवों से प्राप्त संदिग्ध हस्ताक्षरों के आधार पर 11 दिसंबर को जनसुनवाई आयोजित करना सरासर जनहित विरोधी कदम है। इसी कारण इस जनसुनवाई को तत्काल रद्द किया जाना आवश्यक है।
दुबे ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक ओर किसानों के धान खरीद में कठोर और उलझाऊ प्रावधान लागू कर अन्नदाताओं को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कृषि भूमि पर उद्योग स्थापित करने के लिए अपने चहेते पूंजीपति मित्रों को खुला संरक्षण दे रही है। न्यू बायोलुक फैक्ट्री को बिना विधिवत प्रक्रिया जलापूर्ति जैसी सुविधाएं देना और कल्याणी इस्पात की जनसुनवाई में जनता की आपत्तियों को नजरअंदाज कर उद्योग शुरू करा देना इसी सोच का उदाहरण है। इन कदमों से स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार जनता के हितों से अधिक उद्योग घरानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और किसान न तो एक-दूसरे के विरोधी हैं और न ही दोषी। यह टकराव सरकार की अनसुनी और जिद के कारण उत्पन्न हुआ है। किसान अपनी जायज मांगों और कृषि भूमि की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, जिस पर अनावश्यक दबाव बनाया गया।
अंत में दुबे ने मांग की कि सरकार 11 दिसंबर की जनसुनवाई तत्काल रद्द करें, किसानों और ग्रामसभाओं के निर्णय का सम्मान करें तथा छत्तीसगढ़ की पहचान धान का कटोरा बनाए रखने के लिए जनभावना को सर्वोपरि रखें।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
