Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नवनियुक्त शहर व ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने ग्रहण किया पदभार
    छत्तीसगढ़

    नवनियुक्त शहर व ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने ग्रहण किया पदभार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर क्रमशः जितेंद्र मुदलियार और विपिन यादव की नियुक्ति की गई। दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह 07 दिसंबर, रविवार को सतनाम भवन, राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता तथा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दोनों जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुरूप, पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अध्यक्ष हर एक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा आज इनका पदभार ग्रहण है, 2028 में कांग्रेस सरकार का शपथ ग्रहण हम सभी मिलकर करवाएंगे।
    उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से हुई यह नियुक्ति पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया रही। उन्होंने कहा हमारा पहला उद्देश्य जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाना है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने का हमारा संकल्प अटूट है। किसान ही नहीं हर वर्ग का व्यक्ति शासन की नीतियों से परेशान हैं।
    उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों में टोकन मिलने की समस्या है, जहां टोकन मिल रहा है वहां किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रबि फसल के लिए सरकार बीज तक नहीं उपलब्ध करवा पा रही है। बिजली बिल की हाफ योजना बंदकर हितग्राहियों की छूट पर डकैती डाली दी गई। जमीन की दरों में बेतहाशा बढ़त से निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है। जमीन खरीद पाना लोगों के लिए सपना हो गया। ऐसे ढेरों मामले हैं जिनमें डबल इंजन की सरकार फेल है। हमें इस सरकार के खिलाफ ऐसा आंदोलन खड़ा करेंगे जो ईंट से ईंट भिड़ा देगा।
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों से कुत्तों की निगरानी करने कह रही है। उन्होंने कहा कि इस मानसिकता के साथ आप प्रदेश में किस तरह सुराज ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज नक्सल मामलों में जो सफलता मिल रही है वह कांग्रेस सरकार के दौरान बनाई हुई नीतियों का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि जनता साय सरकार से न केवल नाराज है बल्कि ये सरकार उनकी उम्मीद भी खो चुकी है।
    इस दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इसी जोश के साथ सरकार से लोहा लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और जनता के शोषण के खिलाफ हम पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे।
    कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई एवं पंकज बांधव ने किया। इस अवसर पर राजनांदगांव विधानसभा रहे प्रत्याशी गिरीश देवांगन, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, छन्नी साहू, प्रदेश महामंत्री थानेश्वर पाटिला, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, मेहुल मारु, डा. आफताब आलम, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, राजनांदगांव जिला प्रभारी बृजेश शर्मा, श्रीकिशन, रमेश राठौर, जिला महामंत्री महेंद्र यादव, चुम्मन साहू, राहुल तिवारी, मनोज सिन्हा, रामादेवी वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष रतन यादव, रितेश जैन, विजय राज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली व सूर्यकांत जैन, रोहित चंद्राकर, रुबी गरचा, दौलत चंदेल, प्रेम रुपचंदानी, इकरामुद्दीन सोलंकी, मामराज अग्रवाल, विवेक वासनिक, शारदा तिवारी, रौशनी सिन्हा, आशा अग्रवाल, सरिता गजभिए, अशोक पंजवानी, राकेश जोशी, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव चेतन भानुशाली, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेश सेन विधायक युवा कांग्रेस अध्यक्ष एनी माखिजा, डोंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, राकेश चंद्राकर, विनय झा, सतीश मसीह, अमीन हुड्डा, शरद पटेल, राजिक सोलंकी, अभिमन्यु मिश्रा, रीना पटेल, खैरुनिशा, गोपीचंद गायकवाड़, गामेंद्र नेताम, ताराचंद साहू, विरेंद्र चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, दीपक साहू, परस साहू, शैलेष साहू, ललित कुमरे, महेश यादव, युवराज भारती, महेश यादव, लोकू यादव, मनोज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.