राजनांदगांव। जिले के राजनांदगांव और डोंगरगढ़ जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सोमवार को मनरेगा के तहत रोजगार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मनरेगा से जुड़े प्रावधानों, लाभों और प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड के जरिए जानकारी कैसे प्राप्त करें, इसकी विधि भी समझाई गई।
अधिक मांग पत्र जमा कर स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक रोजगार सृजित करने और महिलाओं को ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मनरेगा में कार्यरत सभी श्रमिकों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।
मोर गांव-मोर पानी अभियान को तेज गति देने के लिए जल संरक्षण से जुड़े कार्यों जैसे डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण और जल संग्रहण संरचनाओं के चयन और निर्माण प्रक्रिया पर ग्रामीणों को मार्गदर्शन दिया गया। आजीविका संवर्धन के लिए हितग्राहियों और स्थलों के चयन संबंधी जानकारी भी साझा की गई।
युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई, ताकि गांवों में विकास कार्यों की बेहतर प्लानिंग की जा सके। साथ ही पंचायत स्तर पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासों को शुरू कराने और प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मेसन प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी पंचायतों में रोजगार दिवस उत्साह और जागरूकता के माहौल में संपन्न हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
