राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने सायबर थाना राजनांदगांव की मदद से नाबालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी कमल जनबंधु (19) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसारए दिनांक 24 मार्च 2026 को शासकीय जिला अस्पताल से सूचना मिली कि 17 वर्षीय नाबालिका, जो ढाई माह की गर्भवती है, पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती हुई। जांच के दौरान पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि आरोपी ने नाबालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत पर धारा 137 (2), 64 बीएनएस और 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में लालबाग थाना और सायबर टीम ने आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। दिनांक 26 मार्च 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक रमेश पटेल, उप निरीक्षक ईशा ओग्रे, सउनि शोभाराम बेरबंशी, आरक्षक मुकेश सोनवानी, आरक्षक राकेश धुर्वे, सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय परमार और उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- कलेक्टर ने पंप संचालकों को दी ईंधन बिक्री के नियमों का पालन करने की हिदायत
- ईंधन संरक्षण की दिशा में राजनांदगांव प्रशासन की मिसाल : बस से साल्हे शिविर रवाना हुए अधिकारी
- एशियाई वेटलिफ्टिंग में चमकीं ज्ञानेश्वरी, सिल्वर और कांस्य पदक जीत देश का मान बढ़ाया
- नगर निगम की दबिश : गंज चौक में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई, बजाज प्लास्टिक समेत 10 दुकानों से जुर्माना
- सुशासन तिहार : प्यारेलाल स्कूल शिविर में उमड़े पांच वार्डों के नागरिक, 126 आवेदन आए
- राजस्थान के अंतरराज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस ने अंतरराज्यीय सिगरेट चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
- बागनदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
