राजनांदगांव। बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 स्थित करुणा शील बौद्ध विहार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विहार की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, बुद्ध अनुयायी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मिथलेश मेश्राम को करुणा शील बौद्ध विहार का अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार अभिषेक मेश्राम को उपाध्यक्ष तथा अश्वनी (पिंटू) वासनिक को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष मिथलेश मेश्राम ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे विहार के विकास, बौद्ध संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा भी जताई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विहार परिसर में नियमित रूप से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में जागरूकता और एकता को बल मिल सके। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नवगठित कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं तथा विहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ताज़ा ख़बर :
- परिजनों की सहमति से किशोरियों को लगाया जा रहा एचपीवी टीका, जिले में 4281 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : कलेक्टर
- ठाकुरटोला टोल प्लाजा से लेकर नेशनल हाईवे की बदहाली पर कांग्रेस का हमला
- स्वास्तिक समिति की बैठक संपन्न : समाज सेवा और गौसेवा को मिलेगा बल, जल्द बनेगी नवीन जिला-शहर कार्यकारिणी
- लोकार्पण से पहले ही धंसा 22 करोड़ का बरगा ओवरब्रिज : विपिन यादव
- महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत
- पहली बारिश में बह गया भ्रष्टाचार का पुल, दोषियों पर एफआईआर हो : जितेंद्र मुदलियार
- पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य खतरे में : विपिन यादव
