राजनांदगांव। शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन आरोपी कृपेश रजक को 50 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से कुल 9 लीटर देशी प्लेन शराब, 4 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब और 20 हजार रुपये कीमत की स्कूटी जब्त की।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में टीम ने रविवार को कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैलाश नगर पावर हाउस पेट्रोल पंप के आगे लखोली रोड पर आरोपी शराब बिक्री की तैयारी में खड़ा है।
पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी कृपेश रजक (25 वर्ष) निवासी कैलाश नगर, पावर हाउस के पास को पकड़ लिया। तलाशी में स्कूटी सीजी 07-सीक्यू 1906 में छिपाकर रखे गए 50 पौवा शोले देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 749/25, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कृपेश रजक के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें अपराध क्रमांक 116/24 (धारा 36 (च) आबकारी एक्ट), 231/24, 334/24, 397/24, 609/24 (धारा 34 (1) आबकारी एक्ट) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी लगातार अवैध शराब बिक्री में लिप्त रहा है।
कार्रवाई में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सउनि गणेश चौहान, आरक्षक नामदेव नागवंशी, प्रयंश सिंह और राजेंद्र साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
