Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत पदुमतरा में आज श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य रामानुज युवराज पांडेय जी की उपस्थिति में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। कथा शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा कथा के शुभारंभ से पूर्व ग्रामीणों ने एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए भाग लिया। कलश यात्रा में 500 से 1000 श्रद्धालु शामिल हुए, जो पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते…

Read More

राजनांदगांव। जिला सतनामी सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सतनाम भवन स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में रायशुमारी के बाद सर्वसम्मति से जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुलाब चंदेल को पदमुक्त करते हुए समाज-समर्पित हरीश कुमार सोनवानी को नया जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री सोनवानी लंबे समय से समाजहित में सक्रिय हैं। वे युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक आयोजनों से जोड़ने और रचनात्मक गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मनोनयन से समाजजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 02 जनवरी 2026 को भारतीय ज्ञान प्रणाली में गणित, कला और रचनात्मकता थीम पर मैथेमैटिकल क्विज, कार्यशाला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन में गणित विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निर्मला उमरे उपस्थित रही, जिन्होंने अपने उद्बोधन में गणित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणित तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता एवं जीवन में सफलता का सशक्त आधार है। विशिष्ट…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून में किए गए बदलाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पैरेंट्स एसोसिएशन ने 16 दिसंबर 2025 को जारी आदेश को गैरकानूनी बताते हुए इसका विरोध किया है। इस आदेश के तहत अब निजी स्कूलों में आरटीई के अंतर्गत प्रवेश केवल कक्षा पहली में ही दिए जाने का प्रावधान किया गया है। अब तक वर्ष 2016 से निजी स्कूलों में नर्सरी और केजी-2 कक्षाओं में भी आरटीई के तहत प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन दिसंबर माह में जारी नए आदेश से इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया…

Read More

राजनांदगांव। जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड में दारू भट्टी खोलने के लिए जीवनदान सेवा संस्था ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, आबकारी विभाग मंत्री, जिला कलेक्टर और जिला आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपा है। संस्था का कहना है कि नशे के कारोबार में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिसके कारण समाज में अपराध और सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। संस्था का कहना है कि कई जगहों पर सरकारी दारू भट्टी खोली जाती है, लेकिन क्षेत्रवासी विरोध करते हैं, जिसके बाद वह भट्टी बंद कर दूसरी जगह खोली जाती है। हालांकि, दारू भट्टी बंद नहीं की जाती और कई…

Read More

मोहला। जिले में छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी व्यवस्था अब सुचारू रूप से चल रही है और खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उठाव में तेजी आई है। प्रशासनिक प्रयासों और उचित व्यवस्था से किसान अब अपनी धान की बिक्री आसानी से कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें समय पर राहत मिल रही है। अब तक जिले के 43,840 पंजीकृत किसानों में से 21,284 किसानों ने कुल 10 लाख 92 हजार 146 क्विंटल धान की बिक्री की है। इस दौरान प्रशासन ने धान उठाव में तेजी लाने के लिए 7 राइस मिलों का पंजीयन कराया है। इन मिलों के माध्यम…

Read More

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश और भारत माता मंदिर का भ्रमण कर 800 तीर्थयात्री सकुशल राजनांदगांव लौट आए हैं। तीर्थयात्रियों को 26 दिसंबर को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया था। इस विशेष यात्रा में राजनांदगांव जिले से 313, कबीरधाम से 244, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 113 तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से 110 तीर्थयात्री शामिल थे। इनके साथ 20 अनुरक्षक भी यात्रा में मौजूद रहे। इस तरह कुल 780 तीर्थयात्री और 20 अनुरक्षकों ने यात्रा का लाभ लिया। वापसी पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आया।…

Read More

राजनांदगांव। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिक वर्ग को श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों और असंगठित कर्मकारों का पात्रतानुसार पंजीयन भी ऑनलाईन किया जाएगा। मोबाईल कैम्प में श्रमिकों को न केवल योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी जाएगी, बल्कि पंजीयन और आवेदनों से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। श्रमिक पंजीयन और योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही जनपद पंचायतों…

Read More

राजनांदगांव। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन वार्ड प्रभारी नर्सों द्वारा भोजन का निरीक्षण कर फीडबैक लिया जाता है। इस प्रक्रिया अंतर्गत भोजन की स्वच्छता, स्वाद, तापमान एवं पोषण स्तर की नियमित जांच की जाती है। साथ ही गुणवत्ता परीक्षण से संबंधित समस्त विवरण का लिखित दस्तावेज भी संधारित किया जा रहा…

Read More

राजनांदगांव। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में मंडल की विभिन्न योजनाओं से 943 पात्र हितग्राहियों को बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 62 लाख 21 हजार 750 रूपए हस्तांतरित कर लाभान्वित किया गया है। जिसके तहत असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत 26 पात्र हितग्राहियों व उनके आश्रितों को 26 लाख रूपए की सहायता प्रदान की गई है। योजना अंतर्गत प्रत्येक हितग्राहियों को 1 लाख रूपए की सहायता प्रदान की गई है। असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना अंतर्गत…

Read More