राजनांदगांव। मनरेगा में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ रायपुर में युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक युवा महापंचायत ने प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस विशाल आयोजन में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हजारों युवाओं ने भाग लेकर रोजगार, अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की महापंचायत में विशु अजमानी के साथ राजनांदगांव से पहुंचे युवाओं की सक्रिय और जोशीली भागीदारी विशेष रूप से चर्चा का विषय रही। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में यह महापंचायत ऐतिहासिक रूप से सफल रही।
इस ऐतिहासिक महापंचायत में एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से युवाओं की मुलाकात संभव हुई। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने तथा मनरेगा संशोधन के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।
इस विशाल सभा में विशु अजमानी प्रदेश सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही, उनके साथ राजनांदगांव से पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, शुभम कसार, सागर ताम्रकार एवं अभि गुप्ता भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में युवाओं के अधिकार, रोजगार की सुरक्षा और मनरेगा को कमजोर करने वाले संशोधनों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। महापंचायत में मौजूद हजारों युवाओं ने एकजुट होकर मनरेगा में किए जा रहे संशोधनों का विरोध किया और सरकार से मजदूरों एवं युवाओं के हितों की रक्षा करने की पुरजोर मांग की। जोश, संकल्प और एकता के साथ यह युवा महापंचायत युवाओं की शक्ति, संघर्षशीलता और जागरूकता का ऐतिहासिक उदाहरण बनकर सामने आई।

ताज़ा ख़बर :
- तुमड़ीबोड लोक मंडई में राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य रामानुज युवराज पांडेय होंगे मुख्य अतिथि
- जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर फील्ड में जाकर कार्य करें : अविनाश चंपावत
- प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में हुए शामिल
- प्रभारी सचिव ने पीएमश्री स्कूल डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ की चर्चा
- मेडिकल स्टोर में चोरी का खुलासा, आरोपी सहित 3 गिरफ्तार
- कार्यकारिणी घोषणा के साथ ही एक्शन मोड में कांग्रेस, विपिन यादव ने मंडल स्तर पर नियुक्त किये प्रभारी
- कायस्थ समाज राजनांदगांव को मिला युवा नेतृत्व, अंकित श्रीवास्तव बने युवा अध्यक्ष
- मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद
