राजनांदगांव। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार सुबह ठीक 9 बजे छुरिया नगर स्थित ईदगाह में पेश इमाम हाफिज सद्दाम हुसैन द्वारा सामूहिक नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद सलातो-सलाम पेश किया गया तथा देश-प्रदेश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इसके पश्चात मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अपने दिवंगत परिजनों की याद में कब्रिस्तान पहुंचकर फातेहा पढ़ी।
एक माह के पवित्र रमजान में रोजा रखने के बाद मनाया गया ईद का यह पर्व छुरिया नगर में उत्साह, प्रेम और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। यह त्योहार केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सौहार्द और इंसानियत का भी संदेश देता है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव, जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू एवं समाजसेवी मनोज सिन्हा ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि ईद का पावन पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत प्रतीक है। यह त्योहार हमें न केवल एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है, बल्कि समाज में इंसानियत, एकता और सौहार्द को भी नई मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर हमें भेदभाव भुलाकर मिल-जुलकर रहने और देश-प्रदेश में अमन, शांति एवं तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देते हैं। श्री यादव ने सभी प्रदेशवासियों के सुखए समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जामा मस्जिद के सदर जान मोहम्मद, नायब सदर शकील कुरैशी, सेक्रेटरी हाजी आरिफ मेमन सहित अलीम खान, तौकीर अहमद, गफ्फार मेमन, अहमद खान, वसीम कुरैशी, अकील मेमन, आबिद मेमन, वसीम खान, हाजी फहीज अहमद खान, रज्जाक कुरैशी, फिरोज सिद्दीकी, अनवर खान, मेराज रजा, सोनू खान, सलीम मेमन, जावेद मेमन, अकील मेमन, दबीज अहमद खान, मौफिज खान, इलियास खान, मो. शरीफ, शेख कादर, मो. गौस, मो. फैज, मुज्जम्मिल खान, ताहिर खान, जसीम कुरैशी, इमरान कुरैशी, इकबाल खान, सगीर खान, शेख लतीफ, साजिद खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार : भंडारपुर में लगा जनसमस्याओं का मेला, 17 पंचायतों के लोग पहुंचे, एक ही दिन में आए 692 आवेदन
- ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा : सेल्फी के बहाने फूलबसन बाई का अपहरण, सूझबूझ से बचाई गई जान
- सूने मकानों में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, दो घरों में एक ही दिन वारदात
- पीठ्ठू बैग में 1.45 लाख का गांजा भरकर जा रहा था तस्कर, साइबर और घुमका पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत
- खेल विकास को बढ़ावा : सुशासन तिहार की बड़ी सौगात, पटरी पार में बनेगा नया हॉकी मैदान
- चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत
- देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम
