राजनांदगांव। जिला सतनामी सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सतनाम भवन स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में रायशुमारी के बाद सर्वसम्मति से जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुलाब चंदेल को पदमुक्त करते हुए समाज-समर्पित हरीश कुमार सोनवानी को नया जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
श्री सोनवानी लंबे समय से समाजहित में सक्रिय हैं। वे युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक आयोजनों से जोड़ने और रचनात्मक गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मनोनयन से समाजजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर वासुदेव जोशी, पार्थ गेंडरे, परस लहरे, गोलू सूर्यवंशी, बंटी महिलागे, मोहित जोशी, बंटी चंदेल, दिनेश बंजारे, दीपक जोशी, सुनील, मनीष, वासु, मिथिलेश, संतोष भारती, कपिल सूर्यवंशी, देवा बंधे, परमानंद, सचिन, रवि भारती, अजीत महिपाल, शुभम बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे, हर्ष मारकंडे, उत्तम जांगड़े, अमरदास बंजारे, धीरज, आकाश नारंगे, अमरदास बंजारे सहित अन्य गणमान्य लोगों ने समाज के प्रति आभार जताते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी।
प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष युवराज दास ढिरहेर के आदेशानुसार उपाध्यक्ष कमलेश्वर साडे, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा बंजारे एवं सचिव ऋषि राय खरे ने हरीश कुमार सोनवानी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज के हित व उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। यह जानकारी जिला महामंत्री कमल कुमार लहरे ने दी।

ताज़ा ख़बर :
- 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
- अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
- बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
- पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
- दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
- बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
- शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
