Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » हर गांव और वार्ड में दारू भट्टी खोलने की मांग, जीवनदान सेवा संस्था ने सौंपा ज्ञापन
    छत्तीसगढ़

    हर गांव और वार्ड में दारू भट्टी खोलने की मांग, जीवनदान सेवा संस्था ने सौंपा ज्ञापन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड में दारू भट्टी खोलने के लिए जीवनदान सेवा संस्था ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, आबकारी विभाग मंत्री, जिला कलेक्टर और जिला आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपा है। संस्था का कहना है कि नशे के कारोबार में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिसके कारण समाज में अपराध और सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है।

    संस्था का कहना है कि कई जगहों पर सरकारी दारू भट्टी खोली जाती है, लेकिन क्षेत्रवासी विरोध करते हैं, जिसके बाद वह भट्टी बंद कर दूसरी जगह खोली जाती है। हालांकि, दारू भट्टी बंद नहीं की जाती और कई गांवों और वार्डों में अवैध रूप से दारू बेची जा रही है। इससे अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है, खासकर नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिसमें निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं।

    संस्था ने मांग की है कि प्रत्येक गांव और वार्ड में सरकारी जमीन पर दारू भट्टी खोली जाए, जिसे एक मजबूत निगरानी तंत्र के तहत संचालित किया जाए। इसके लिए बाउंड्री वॉल बनाई जाए और वहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल और सरकारी कर्मचारियों की तैनाती की जाए। दारू पीने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड चेक किया जाए, और उसे केवल उसी वार्ड में दारू दी जाए, ताकि वह नशे की हालत में दूसरे वार्ड में न जा सके। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को अधिक नशा हो, तो पुलिस बल उसे भट्टी में ही रोक ले, ताकि किसी अपराध या दुर्घटना को होने से पहले रोका जा सके।

    संस्था ने यह भी सुझाव दिया है कि दारू भट्टी और चखना सेंटर के संचालन का अधिकार केवल स्थानीय लोगों को दिया जाए, जैसे रोजगार गारंटी योजना के तहत काम दिया जाता है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होगी। संस्था का मानना है कि इस कदम से प्रत्येक गांव और वार्ड के विकास में मदद मिलेगी और सरकार को किसी भी विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे जागरूक बनें और समझें कि दारू पीने के बजाय उसे बेचने में ज्यादा मुनाफा है। इससे गांव और वार्ड का पैसा गांव और वार्ड के विकास में लगेगा, और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

    संस्था ने इस कदम को नशे के कारोबार को नियंत्रित करने, अपराधों को कम करने और गांवों व वार्डों के समग्र विकास के लिए एक सकारात्मक पहल बताया है।

    संस्था का कहना है कि इस तरह के कदम से न केवल सरकार को फायदा होगा, बल्कि पूरे समाज को भी सुरक्षित और बेहतर माहौल मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.