Close Menu
    What's Hot

    बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली

    June 18, 2026

    शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें

    June 18, 2026

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
    • शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
    • महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
    राजनांदगांव

    शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नवीन शैक्षणिक सत्र के पहले दिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में शाला प्रवेशोत्सव बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्कूल के आंगन को गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पालकों को शिक्षा सत्र की रूपरेखा व शासन की मंशा से अवगत कराया।
    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों और पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का असली मकसद बच्चों को स्कूल के प्रति आकर्षित करना है। उन्होंने कहा बच्चों के लिए स्कूल में ऐसा भयमुक्तद्व आनंददायी और प्रेरणादायी वातावरण होना चाहिएद्व जिससे वे रोज खुशी5खुशी स्कूल आएं। शिक्षा की गुणवत्ता सिर्फ शिक्षकों के भरोसे नहीं सुधर सकती, इसमें अभिभावकों और समाज की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है।
    जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख ने विद्यार्थियों में जोश भरते हुए कहा कि शुरुआत से ही बड़ा लक्ष्य तय करें। उन्होंने छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया। श्री देशमुख ने राजनांदगांव जिले के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के उदाहरण भी दिए, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।
    प्रवेशोत्सव के दौरान जैसे ही नए बच्चों ने स्कूल की दहलीज पर कदम रखा, शिक्षकों और अतिथियों ने तिलक लगाकर, फूल और मिठाई देकर उनका आत्मीय स्वागत किया। सभी स्कूली बच्चों को शासन की योजना के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। हाईस्कूल की छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करते हुए निःशुल्क साइकिलें बांटी गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रही थी।
    इस पूरे आयोजन का मंच संचालन शिक्षक जीडी गुरु ने अपने चिरपरिचित अंदाज में किया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णा तिवारी, ग्राम सरपंच श्रीमती नीलिमा साहू, वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा ग्रामीण मंडल सोमनी के महामंत्री रमन सिंह राजपूत, समिति सदस्य उमेश साहू, अनंत राम श्रीवास, ईश्वर सार्वा, प्रधान पाठक श्रीमती खुमेश्वरी शर्मा और संकुल समन्वयक नरेश दुरुक्कर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में पालक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली

    June 18, 2026

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.