राजनांदगांव। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन वार्ड प्रभारी नर्सों द्वारा भोजन का निरीक्षण कर फीडबैक लिया जाता है। इस प्रक्रिया अंतर्गत भोजन की स्वच्छता, स्वाद, तापमान एवं पोषण स्तर की नियमित जांच की जाती है। साथ ही गुणवत्ता परीक्षण से संबंधित समस्त विवरण का लिखित दस्तावेज भी संधारित किया जा रहा है। मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रतिदिन संतुलित एवं गुणवत्तापूर्ण आहार दिया जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
- अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
- बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
- पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
- दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
- बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
- शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
