राजनांदगांव। 20 मार्च को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर महारानी स्कूल के पास नवनिर्मित स्मृति परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर रानी अवंती बाई लोधी के साहस और योगदान को याद किया। उपस्थित जनों ने अमर रहे के नारों के साथ कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदू राम साहू (प्रांत सह मंत्रीए विहिप), अनूप श्रीवास (विभाग मंत्री), प्रशांत दुबे (विभाग सह मंत्री), त्रिगुण सादानी (जिला मंत्री), बाबाजी बौद्ध (जिला समरसता प्रमुख), राहुल मिश्रा (जिला संयोजक), शिव वर्मा (नगर अध्यक्ष), नगर उपाध्यक्ष अरविंद साहू, राजू वर्मा, योगेश मुदलियार, मनोज वर्मा, राजेंद्र राजपूत, सोनू परिहार, सुशांत, ललित देवांगन, लोकेश वर्मा, सुरजीत वर्मा, करण पाल सहित नगर और जिले के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल रानी अवंती बाई लोधी की वीरता और त्याग को याद करना था, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और साहस की भावना को भी प्रोत्साहित करना था।

ताज़ा ख़बर :
- गैंदाटोला क्षेत्र का शराब कोचिया गिरफ्तार, बाइक और 37 पौवा देसी शराब जब्त
- पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में कोचिंग सेंटरों पर पुलिस का छापा, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की सघन पड़ताल
- व्यस्त जनसंपर्क कार्यक्रम के बीच महापौर मधुसूदन यादव ने सुनी ‘मन की बात’
- कबीर जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे और महापौर ने दी शुभकामनाएं
- 365 दिन बिना छुट्टी कर रहे पशुधन विभाग के मैदानी कर्मचारी, साप्ताहिक अवकाश की मांग संघ ने मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- स्कूलों में गायत्री मंत्र-हनुमान चालीसा, सरकार का फैसला सराहनीय : दीपक सोनी
- दो बार की ओलंपियन टेस्स मेडगेन राजनांदगांव में देंगी बास्केटबॉल का विशेष प्रशिक्षण
