Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पाम्पलेट और पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और सड़कों पर चलने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को मिलने वाली शासन की मुआवजा योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।…

Read More

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने ग्राम पेण्ड्री निवासी टुकेश उर्फ बाबू के घर में घुसकर गाली-गलौज करने और डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकूनुमा कटारी और बांस का डंडा भी जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे प्रार्थी टुकेश अपने घर के बाहर आग ताप रहा था। उसी दौरान आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, देवी, कमरान और बबलू ने पुरानी बातों को लेकर टुकेश से विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए उसके घर…

Read More

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत पदुमतरा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर जहां स्थानीय ग्रामीणों का तांता लगा रहा, वहीं आसपास के अन्य गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए पहुंचे। पूरे वातावरण में हरि नाम की गूंज और भक्ति भाव का माहौल बना रहा। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. युवराज पांडेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। पं. पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल मोक्ष का मार्ग नहीं दिखाता, बल्कि यह…

Read More

राजनांदगांव। नगर के महापौर मधुसूदन यादव ने शहर के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने स्टेडियम के मैदान (एस्ट्रोटर्फ) की स्थिति का गहनता से जायजा लिया और इसकी गुणवत्ता को लेकर खेल अधिकारियों से विशेष चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मैदान की सफाई, पानी का छिड़काव और अन्य रखरखाव कार्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किए जाएं, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महापौर ने स्टेडियम में मौजूद चेंजिंग रूम, जिम और विश्राम गृह का भी अवलोकन किया और कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान उत्कृष्ट सुविधाएं मिलनी चाहिए।…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजनांदगांव द्वारा शहर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक सार्वजनिक स्थल छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समीप एक व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य केवल पार्क परिसर की साफ-सफाई तक सीमित न रहकर आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को स्वच्छता, नागरिक दायित्व एवं सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान पार्क में फैली गंदगी, प्लॉस्टिक कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ, सुंदर एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के नगर मंत्री अक्षत कुमार श्रीवास्तव ने…

Read More

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने आज सुबह रेवाडीह वार्ड का निरीक्षण किया और वार्डवासियों से मुलाकात कर उनके मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांजी हाउस रोड पर नाली निर्माण की नागरिकों की मांग पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। महापौर ने वार्ड निरीक्षण के दौरान नागरिकों से बिजली, पानी, सफाई और निर्माण कार्यों से संबंधित समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने बताया कि कांजी हाउस रोड पर नाली का अभाव है, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती और सड़कों पर पानी जमा रहता है। इसके साथ ही, मेन रोड से फरहद चौक तक पर्याप्त विद्युत…

Read More

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी। पुलिस विभाग की ओर से ग्राम शेरपार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नशामुक्ति, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल विवाह जैसे मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई। 01 जनवरी 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटाटोला द्वारा आयोजित 07 दिवसीय एनएसएस शिविर में थाना गोटाटोला के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस दल ने सहभागिता की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवचरण पटेल के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक श्री नोहर सिंह मंडावी ने अपनी…

Read More

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ मृत मिलने का मामला सामने आया है। रानीगंज क्षेत्र में हुई इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि लगातार तेंदुओं की मौतें हो रही हैं, लेकिन हर बार विभाग इसे प्राकृतिक मृत्यु बताकर मामले को रफा-दफा कर देता है। इस बार भी वन विभाग ने मृत तेंदुए की मौत को इंटरनल इंजरी बताया और पोस्टमार्टम के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया। डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र के डीएफओ आयुष जैन ने इसे प्राकृतिक मृत्यु मानते हुए…

Read More

राजनांदगांव। जिले में जैविक खेती के प्रति किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जिले के किसानों को रसायन मुक्त खेती की दिशा में प्रोत्साहन मिला है। मिशन के तहत वर्ष 2025 में राजनांदगांव विकासखंड के 150 हेक्टेयर क्षेत्र में कलस्टर तैयार कर कृषकों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम मोखला के प्रगति महिला स्वसहायता समूह के किसानों को जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी अर्क सहित अन्य प्राकृतिक उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्राकृतिक खेती से लाभ: श्रीमती मनभौतिन बाई निषाद का अनुभव राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में फाइलेरिया (हाथीपाँव) के उन्मूलन में सामूहिक औषधि वितरण (एमडीए) राउंड्स ने अहम भूमिका निभाई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान के परिणामस्वरूप जिले में माइक्रोफाइलेरिया संक्रमण दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है। 2023 के नाइट ब्लड सर्वे में माइक्रोफाइलेरिया दर 4.83 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह गिरावट जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष रणनीति अपनाई और एमडीए राउंड्स को प्रभावी रूप से लागू किया। इसके परिणामस्वरूप 2024 में माइक्रोफाइलेरिया दर 3.67 प्रतिशत रही, जबकि…

Read More