Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » एबीवीपी राजनांदगांव ने छत्रपति शिवाजी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान
    छत्तीसगढ़

    एबीवीपी राजनांदगांव ने छत्रपति शिवाजी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजनांदगांव द्वारा शहर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक सार्वजनिक स्थल छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समीप एक व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य केवल पार्क परिसर की साफ-सफाई तक सीमित न रहकर आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को स्वच्छता, नागरिक दायित्व एवं सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान पार्क में फैली गंदगी, प्लॉस्टिक कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ, सुंदर एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया गया।
    इस अवसर पर एबीवीपी के नगर मंत्री अक्षत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रभक्ति, साहस और अनुशासन के प्रतीक हैं। उनके नाम से जुड़े सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। स्वच्छता के माध्यम से ही हम महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
    उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाजहित के कार्यों में आगे आकर नेतृत्व की भूमिका निभाएं और सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।
    नगर एसएफडी प्रमुख कुलदीप पाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वच्छता अभियान किसी एक दिन या अवसर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे निरंतर चलने वाला जनआंदोलन बनाना आवश्यक है। यदि युवा वर्ग संकल्पबद्ध होकर स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले, तो स्वच्छ और सुंदर शहर का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।श्
    वहीं नगर एसएफएस प्रमुख चैतन्या द्विवेदी ने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व विद्यार्थी परिषद की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। एबीवीपी का यह स्वच्छता अभियान समाज को यह स्पष्ट संदेश देता है कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया छोटे-छोटे कार्यों से प्रारंभ होती है, और स्वच्छता उसमें सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
    स्वच्छता अभियान के दौरान एबीवीपी के स्थाई कार्यकर्ता रवि सिन्हा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांदना श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीत प्रजापति, नगर महाविद्यालय प्रमुख जीत शर्मा, सह प्रमुख वेणुका, नगर सोशल मीडिया प्रमुख यश श्रीवास्तव सहित राकेश, आकाश, रोहित एवं रोशन जैसे अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर अभियान को प्रभावी रूप प्रदान किया।
    कार्यक्रम के अंत में एबीवीपी राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं, प्लास्टिक के उपयोग को कम करें तथा स्वच्छता से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाकर स्वच्छ, स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.