
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले ने परीक्षा में कमजोर परिणाम वाले छात्रों के लिए एक अभिनव कदम उठाया है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने पढ़ाई में कमजोर छात्रों को सुधारने के लिए जोन कोचिंग शुरू की है। जिले के 24 स्थानों पर यह विशेष कोचिंग शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना है, जिनका अर्धवार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षा में प्रदर्शन कमजोर रहा है या जो कई विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं। 24 जोन में बच्चों को मिलेगी विशेष कोचिंग शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले में 24 जोन बनाए गए हैं, जिनमें से…
राजनांदगांव। शासन की कृषक हितैषी नीतियों के तहत किसानों के जीवन स्तर में सुधार और समृद्धि आई है। धान खरीदी महाभियान में किसानों ने सरकार की नीतियों का स्वागत करते हुए उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को महसूस किया है। विशेष रूप से, समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी गई धान से किसानों में सरकार के प्रति विश्वास और खुशी दोनों ही बढ़ी हैं। कृषकों की सुखद बातें: ग्राम बोदेला के कृषक श्री राजेन्द्र लिल्हारे ने बताया कि उन्होंने 24 क्विंटल धान की बिक्री की और इस प्रक्रिया को…
राजनांदगांव। जिले में शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के अंतिम दिन धान उपार्जन केन्द्रों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। किसानों के चेहरों पर खुशी और संतोष की लहर थी, क्योंकि इस महाभियान में किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने का अवसर मिला। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने इस महाभियान को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की, जिनसे किसानों को सुगमता और लाभ मिला। इस महाभियान के तहत 124041 पंजीकृत किसानों से कुल 1483 करोड़ 51 लाख 25 हजार रुपये मूल्य का 6249033.20 क्विंटल धान खरीदी…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में प्राचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों से परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए तत्काल एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही, बच्चों की पढ़ाई में कोई भी कमी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “सभी प्राचार्य परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए मिशन मोड में काम करें और…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा ने थाना डोंगरगांव का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन व परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव और अभिलेख संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाना के सभी रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। विवेचकों के पास लंबित अपराध, मर्ग व शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए मामलों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुलिस…
राजनांदगांव। शहीद दिवस पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कलेक्टर जितेन्द्र यादव एवं कलेक्टोरेट के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले 1021 जनसंख्या वाला ग्राम गुण्डरदेही पेयजल की समस्या से प्रभावित था। गांव की आबादी बढ़ने के साथ-साथ जल स्रोतों पर भी दबाव भी बढ़ता गया। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की अत्यधिक गंभीर समस्या हो जाती थी। जिसे देखते हुए शासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गुण्डरदेही में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले ग्राम के जल स्रोतों का सर्वे किया गया। उसके बाद सुरक्षित जल आपूर्ति हेतु संरचनाओं का निर्माण किया गया। पाईप लाईन विस्तार, जल भण्डारण व्यवस्था एवं 222 घरेलू नल…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री यादव ने निर्माण विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व वर्षों में स्वीकृत निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर के कार्य नागरिकों की जरूरत और आवश्यकता के आधार पर स्वीकृत किए जाते है। ऐसे कार्यों में ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण स्तर के निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद अविलंब कार्य प्रारंभ करने के…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय आयुष सोसाइटी संचालनालय रायपुर, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) आरोग्यम् परम धनम पदुमतरा द्वारा ग्राम तिलई में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वात रोग, श्वास रोग सहित अन्य जीवनशैली जनित रोगों से बचाव एवं उपचार हेतु विविध योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही शिविर में जुम्बा डांस के…
राजनांदगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बलिदान दिवस के अवसर पर 30 जनवरी को कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लाक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना/प्रदर्शन एवं प्रदेश के किसानों की धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सांकेतिक चक्काजाम किया गया। इस दौरान धान खरीदी में उपजी अव्यवस्था, किसानों को संदेही मानने जैसे दुर्व्यवहार पर भी कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। राजनांदगांव शहर में उत्तर व दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अलग-अलग दो स्थानों पर आयोजनों में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। दोनों स्थानों पर धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र…