राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले 1021 जनसंख्या वाला ग्राम गुण्डरदेही पेयजल की समस्या से प्रभावित था। गांव की आबादी बढ़ने के साथ-साथ जल स्रोतों पर भी दबाव भी बढ़ता गया। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की अत्यधिक गंभीर समस्या हो जाती थी। जिसे देखते हुए शासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गुण्डरदेही में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले ग्राम के जल स्रोतों का सर्वे किया गया। उसके बाद सुरक्षित जल आपूर्ति हेतु संरचनाओं का निर्माण किया गया। पाईप लाईन विस्तार, जल भण्डारण व्यवस्था एवं 222 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर गांव के प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया गया। जल जीवन मिशन के लागू होने से गांव के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिला है। पहले ग्रामीण महिलाओं को पेयजल की व्यवस्था के लिए घंटो लग जाते थे। समय की बचत होने से ग्रामीण महिलाएं परिवार एवं आजीविका से जुड़े कार्यों में समय दे पा रही हैं। ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल सहज रूप से उपलब्ध हो रहा है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जल जीवन मिशन से ग्राम गुण्डरदेही में पेयजल की समस्या का समाधान हुआ। साथ ही स्वच्छता और जागरूकता को भी बढ़ावा मिला है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता एवं नल कनेक्शन के रख-रखाव के बारे में जानकारी दी गई। इससे गांव में जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई है और ग्रामीणों द्वारा जल व्यवस्था को सुरक्षित रखने में सहयोग किया जा रहा है। ग्राम गुण्डरदेही के प्रत्येक घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है और यह ग्रामीणों के सम्मान एवं आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ग्रामीणों के समन्वय से जल जीवन मिशन ने गांव की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया है। सरपंच श्रीमती उमा सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्राम गुण्डरदेही के ग्रामीणों को नलों के माध्यम से ग्राम के प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने से ग्रामीण जीवन आसान हुआ है। पहले पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों को रोज संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब हर घर में नल से जल पहुंचने से समय, स्वास्थ्य और स्वच्छता तीनों में सुधार हुआ है।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
