
- पीएमजीएसवाई के तहत 2.45 किमी सड़क निर्माण पूरा, ओवरहीट मटेरियल हटाकर दोबारा कराया गया काम
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि
- भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पहल, स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने राज्य मंत्रिपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला प्रदेश के लाखों किसानों के जीवन में खुशहाली और आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की किसान हितैषी सोच और अन्नदाताओं के प्रति सम्मान का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3,100 रुपये प्रति मि्ंटल की दर से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त उनके बैंक खातों में…
राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रमन सिंह राजपूत, महामंत्री भाजपा ग्रामीण मंडल सोमनी (पूर्व) और वरिष्ठ पत्रकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल साहू, अध्यक्ष, वृताकार सेवा सहकारी समिति, सोमनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में टीएल चंद्राकर (सेवानिवृत्त व्याख्याता) और उमेश कुमार साहू (वरिष्ठ भाजपा नेता) भी शामिल थे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के…
राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और युवा मोर्चा नेता शमसूल आलम ने आबकारी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई बार और रेस्टोरेंट, जैसे अवाना बार और संगवारी बार, आबकारी विभाग की गाइडलाइनों का पालन नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। शमसूल आलम ने कहा कि इन बारों में गाइडलाइनों का उल्लंघन होने के बावजूद कुछ आबकारी कर्मचारी और इंस्पेक्टर की मिलीभगत से बारों को लाइसेंस मिल जाते हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना बसंतपुर पुलिस ने मोहारा वार्ड में 4 वर्षों से सामाजिक बहिष्कार झेल रहे परिवार को समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल कराने में सफलता हासिल की। मोहारा वार्ड नंबर 47 की आवेदिका ने वरिष्ठ कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि उसने 11 अक्टूबर 2021 को अन्य जाति के युवक से विवाह किया था। विवाह के बाद वह अपने पति एवं संयुक्त परिवार के साथ निवासरत थी। लेकिन मोहारा क्षेत्र के कुम्हार समाज ने विवाह के कारण आवेदिका एवं उसके ससुराल पक्ष को पिछले लगभग 4 वर्षों से सामाजिक कार्यक्रमों और…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने दो साल से फरार चल रही धोखाधड़ी के मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर जमीन विक्रय दस्तावेज में दूसरी महिला की जगह अपना फोटो लगाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने 10 अगस्त 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी माता एवं अन्य महिला के नाम दर्ज ग्राम कातुलबोर्ड स्थित खसरा नंबर 48/1 रकबा 1.10 डिसमिल भूमि को प्रताप मजूमदार और अन्य सहआरोपियों ने कूटरचित पावर ऑफ अटॉर्नी (10 अगस्त 2023)…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पुलिस द्वारा थाना स्तर की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को रक्षित केंद्र स्थित मंगल भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी थानों के मुंशी एवं मददगार शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सायबर) अलेक्जेंडर किरो ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। अधिकारियों ने थाना स्तर पर संधारित किए जाने वाले विभिन्न रजिस्टरों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में रजिस्टर संधारण की विधि, अभिलेखों…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाब, डोंगरगांव विकासखंड के डोंगरगांव एवं राजनांदगांव विकासखंड के सुरगी संकुल से 30 प्रतिभागियों को भर्रीटोला, मानपुर में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर में क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बकरीपालन एवं मुर्गीपालन के इनक्यूबेशन सेंटर, ब्रीडिंग सेंटर, टीकाकरण, डिवर्मिंग प्रक्रिया, हितग्राही शेड निर्माण का भ्रमण कराया गया और प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। भ्रमण के बाद संकुल प्रतिभागियों द्वारा बकरीपालन ब्रीडिंग सेंटर, मुर्गी अंडा इनक्यूबेशन सेंटर का संचालन किया जाएगा। पशु सखियों को उद्यमी के रूप में विकसित करते हुए हितग्राहियों को बकरीपालन, मुर्गीपालन, टीकाकरण, डिवर्मिंग का लाभ दिलाया…
राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मरेठानवागाँव के आश्रित ग्राम भोथली में कभी पेयजल की समस्या ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी चुनौती थी। गर्मियों के दिनों में भूजल स्तर नीचे गिर जाने से हैंडपंप से भी पानी प्राप्त नहीं हो पाता था। पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं और ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अस्वच्छ जल के कारण बीमारियों का खतरा भी हमेशा बना रहता था। जल जीवन मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन ने ग्राम भोथली की स्थिति को पूरी तरह बदल दिया। गांव में सौर ऊर्जा संचालित पम्प की स्थापना कर नियमित…
राजनांदगांव। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम बाघमार में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव मनीष कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव मनीष कुमार साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला…
राजनांदगांव। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में मंगलवार को रायपुर स्थित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय में जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा ने विद्यालयों से प्राप्त अर्जित अंशदान के संबंध में जानकारी ली और अंशदान को जमा करवाने कहा। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यालयों को संस्थान से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देशित किया। सर्किय लीडर्स की जानकारी लेते हुए ओवाईएमएस के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर…