राजनांदगांव। शहर के वार्ड नं. 22 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में विधायक निधि से सड़क और नाली निर्माण कार्य के लिए आज महापौर मधुसूदन यादव ने भूमिपूजन किया। इस परियोजना की लागत 5 लाख रुपये है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल, वार्ड पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर, पार्षद मनोहर यादव, पूर्व पार्षद अतुल रायजादा और पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुरंजेकर उपस्थित रहे।
महापौर यादव ने कहा कि शासन की नगरीय प्रशासन विकास विभाग और वार्डों में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत निधियों से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद संतोष पांडे भी अपनी निधि से परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हैं। इसी के तहत हाउसिंग बोर्ड में रोड और नाली निर्माण कराया जाएगा।
भूमिपूजन के बाद महापौर यादव ने कमलेश दास के निवास पर निर्मित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली वर्षा और अन्य पानी को जमीन में जाने का एक उत्तम तरीका है और इसे पूरे निगम क्षेत्र में अपनाया जाएगा। वार्डवासियों से भी वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील की।
भूमिपूजन के अवसर पर वार्डवासियों ने पुष्पगुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व वार्ड सदस्य काशी नाथ दुबे, महेश श्रीवास्तव, शंकर सिंह, कमलेश दास, राधेश्याम सिंह, देवकी सिंह, संदीप क्षीरसागर, आशीष गौतम, शीतल गौतम, नीरू श्रीवास्तव, प्रशांत अग्रवाल, अर्चना राजपूत, ममता दुबे, निधि अग्रवाल सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
