
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बुधवार को वार्ड नं. 19 के पुलिस लाईन 18 एकड़ क्षेत्र में वासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, और वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा अभय पारख भी उपस्थित थे। वासियों ने महापौर से मुख्य रूप से पानी की समस्या को लेकर शिकायत की। उनका कहना था कि इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए दो टंकी बनाई गई हैं, लेकिन एक टंकी छोटी होने के कारण पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है।…
राजनांदगांव। जिले में अवैध परिवहन रोकने के लिए कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। तहसीलदार लाल बहादुर नगर अमीय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम खुबाटोला में इमारती लकड़ी का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। लकड़ी के साथ कोई दस्तावेज नहीं होने पर इसे जप्त कर कार्रवाई हेतु वन विभाग को सुपुर्द किया गया। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में अवैध लकड़ी परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजनांदगांव। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश एवं स्कूल शिक्षा विभाग के आयोजन में 11 से 15 जनवरी तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में चल रही 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में देश भर के 27 राज्य और 9 शैक्षणिक संस्थान की 36 बास्केटबॉल टीमों (बालक-बालिका, 17 वर्ष) ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तीसरे और चौथे दिन खेले गए प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मैचों में मेजबान छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, सीबीएसई, दिल्ली, पंजाब, सीबीएससीडब्लूएसओ, तमिलनाडू और चंडीगढ़ की टीमें अगली राउंड में पहुंच गईं। खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह…
राजनांदगांव। जिले में खाद्य तेलों की आत्मनिर्भरता और किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पॉम योजना के तहत किसानों को ऑयल पाम खेती को अपनाने पर विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के अनुदान के साथ ही राज्य शासन द्वारा टॉप-अप अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि ऑयल पाम दीर्घकालीन, कम श्रम और अधिक उत्पादकता वाली फसल है। रोपण के चौथे वर्ष से उत्पादन शुरू होकर 25-30 वर्षों तक लगातार उपज मिलती है। पारंपरिक तिलहन फसलों की तुलना में…
राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज 14 जनवरी 2026 को राजनांदगांव में नाटकीय माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यह अभियान नेशनल हाईवे एवं शहर के महावीर चौक पर आयोजित किया गया। अभियान में यातायात टीम के साथ यमराज और चित्रगुप्त नाटकीय किरदारों एवं संवादों के माध्यम से आम जनता को वाहन चलाते समय हेलमेट न लगाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने और दुपहिया वाहन में तीन सवारी करने जैसी खतरनाक आदतों से बचने के लिए जागरूक…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ बस स्टैंड के पास 3 जनवरी 2026 को हुए ऑटो चालक पर चाकू से हमले का आरोपी मनीष गेडाम को पुलिस ने 14 जून 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना किराए को लेकर हुए विवाद में हुई थी। पुलिस के अनुसार रविदास नगर निवासी ऑटो चालक दिनेश कुर्रे अपने ऑटो में सवारी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रपुर (महाराष्ट्र) निवासी मनीष गेडाम (26) चिचोला जाने के लिए ऑटो में बैठा और 100 रुपये किराया देने की जिद करने लगा। मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए आवेश में आ गया और अपने पास रखे चाकू…
राजनांदगांव। नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में छुरिया पुलिस ने बसंतपुर थाना के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से लगातार शारीरिक संबंध बनाने और उसे गर्भवती करने का आरोप है। मामला 12 जनवरी 2026 का है, जब थाना बसंतपुर को जिला अस्पताल राजनांदगांव से एक अस्पताली मेमो प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की डिलीवरी हुई है और वह इलाजरत है। जांच के दौरान पीड़िता के पिता ने लिखित आवेदन देकर बताया कि आरोपी कोमल साहू ने उसकी नाबालिग…
राजनांदगांव। नशे की लत ने मानव मानसिकता को गिरा दिया है, जिसके चलते लाखों घर-परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम खपराभाठ चौक से एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। थाना गैंदाटोला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खपराभाठ चौक के पास एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से रोमियों देशी मदिरा मसाला के 9 पौवा (प्रत्येक 180…
राजनांदगांव। धर्मनगरी डोंगरगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में अवैध शराब का कारोबार दिन-प्रतिदिन अपने पैर पसारता जा रहा है। प्रतिबंध और कड़ी कार्रवाई के दावों के बावजूद गांव-गांव में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आबकारी विभाग की उदासीनता और कुछ अधिकारियों की शह पर यह कारोबार फल-फूल रहा है। सूत्रों के अनुसार, साहिल वर्मा उर्फ तोमेश्वर वर्मा, जो कि आबकारी विभाग में लोकेशन अफसर के तौर पर तैनात हैं, के आने के बाद जिले में कोचियागिरी बढ़ी है। आरोप है कि वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दुकानों…
कमला कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला : ‘मेस्ट्रल हेल्थ एंड हाईजिन’ पर जोर
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेस्ट्रल हेल्थ एंड हाईजिन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. अंजली अवधिया की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि डॉ. सुरभि महोबे, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अंबालिका ठाकुर स्त्री रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं और उससे संबंधित रोगों के बारे में गहन जानकारी दी। डॉ. सुरभि महोबे ने समाज में स्त्री रोगों से संबंधित मिथकों का खंडन करते हुए उन्हें नष्ट करने के उपायों पर विस्तार से…