राजनांदगांव। प्रेस क्लब राजनांदगांव का चुनाव आज शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सचिन अग्रहरि लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिये गए। उन्होंने अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी कमलेश स्वर्णकार को 66 मतों से हराया। सचिन को 107 और कमलेश स्वर्णकार को 41 मत मिले।
निर्वाचन अधिकारी उमाकांत भारद्वाज, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज चौधरी, गुणेन्द्र साव, विमल हाजरा, खेमराज वर्मा, मनीष तिवारी, सुनीता वर्मा, नंदनी, खुशी रूचंदानी, नितिन साहू एवं लोकेश सवानी ने सुबह से ही मतदान की व्यवस्था संभाली। पुलिस प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा। बसंतपुर थाने के टीआई एमन साहू एवं सिटी कोतवाली के टीआई मिलन सिंह ने अपनी टीम के साथ शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सराहनीय सहयोग किया। सुबह 10.10 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक 157 में से 148 मतदाताओं ने अपेन मताधिकार का उपयोग किया।
मतदान के बाद मतगणना हुई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में सचिन अग्रहरि को 107 और कमलेश स्वर्णकार को 41, कोषाध्यक्ष पद के दावेदारों में बसंत शर्मा को 85, प्रमोद शेण्डे को 31 ओर रवि सिंह ठाकुर को 32 वोट मिले। इस तरह बसंत शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी रवि सिंह ठाकुर को 52 और प्रमोद शेन्डे को 53 वोटों से परास्त कर पुन: कोषाध्यक्ष चुन लिये गए।
सचिव पद के लिए दावेदारों की संख्या अधिक थी। इस पद के लिए अनिल त्रिपाठी, मनोज राठौर, सुरेन्द्र गुप्ता, विक्रम बाजपेयी एवं योगेश शर्मा मैदान में थे। अनिल त्रिपाठी ने 74, मनोज राठौर ने छह, सुरेन्द्र गुप्ता को 12, विक्रम बाजपेयी को 50 और योगेश शर्मा को छह वोट मिले। इस तरह अनिल त्रिपाठी अपने प्रतिद्वंदी विक्रम बाजपेयी को 24 मतों से हराकर पुन: सचिव चुन लिये गए।

ताज़ा ख़बर :
- राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
- उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ
- डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर
- लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह
- निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- “सही दवा-शुद्ध आहार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू
- सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए संजीवनी बनी ‘पीएम-राहत’ योजना, मिल रहा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
