राजनांदगांव। जिले में इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों ने शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि मिली है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, शिक्षकों एवं अभिभावकों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिला गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह दिन विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों के लिए गर्व का क्षण है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 89.41 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 21 प्रतिशत अधिक है। वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 87.56 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कक्षा 10वीं में पिछले वर्ष 3908 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे, जो इस वर्ष बढ़कर 5614 हो गए हैं। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 3842 से बढ़कर 4888 हो गई है। तृतीय श्रेणी के विद्यार्थियों की संख्या में कमी आना शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का संकेत है। कलेक्टर ने कहा कि इस सफलता के पीछे कई नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिले में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन, आवासीय कोचिंग, मेंटरशिप कार्यक्रम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली, साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षाएं तथा अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही विनोबा एप के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की सतत निगरानी की गई तथा कैरियर काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति विद्यार्थियों की रुचि भी बढ़ी है। इस वर्ष नीट एवं जेईई के लिए पंजीयन में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत लगभग 4 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है, जो पूर्व वर्षों की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
