राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम टेडेसरा का शातिर आरोपी रूपेश साहू (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रार्थी पर चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 31 जनवरी 2026 को हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने प्रार्थी का रास्ता रोककर अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी के दाहिने पैर में चोट पहुंचाई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने धारा सदर का अपराध दर्ज कर गंभीर प्रकृति के प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन मेंए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। तकनीकी साधनों और मनोवैज्ञानिक तरीकों के माध्यम से आरोपी को दिनांक 13 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
अदालत से पृथक पुलिस रिमांड लेने के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के तहत 14 मार्च 2026 को जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सोमनी में 03 लंबित प्रकरण हैं, साथ ही पूर्व में पाक्सो एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी से ग्राम टेडेसरा के आम नागरिकों में खुशी की लहर है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी जप्त किया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, सहायक उप निरीक्षक राजू मेश्राम, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू, हेमंत अनंत, भूपेंद्र कोचे, आरक्षक विनोद महिलांगे, लीला साहू, वीरेंद्र मंडावी, शंकर राव, नीरज विश्वकर्मा, तुषार व अन्य थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
