राजनांदगांव। जिले में होली पर्व इस बार भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और आम नागरिकों के बेहतर समन्वय के कारण पूरे जिले में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
इस मौके पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना परिसरों में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया और होली पर्व को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
थाना प्रभारियों ने कहा कि राजनांदगांव शहर को संस्कारधानी के रूप में जाना जाता है। यहां के नागरिकों की आपसी सौहार्द, समझदारी और पुलिस के प्रति सहयोग की भावना के कारण ही होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाना संभव हो पाया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने सभी नागरिकों और सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग से ही कानून-व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखें और जिले में शांतिए सद्भाव और कानून.व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाते रहें।
राजनांदगांव पुलिस ने होली पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों का पुनः आभार व्यक्त किया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
