डोंगरगढ़। प्रार्थी मगन दास मानिकपुरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 मार्च 2026 को पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के पास बैठा उसके परिजनों भोज और ललित मानिकपुरी शराब पी रहे चार आरोपियों के हमले का शिकार हुआ।
रिपोर्ट में बताया गया कि अजय मंडावीए अनिल थापाए दिनेश और गज्जू शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। हमले में ललित मानिकपुरी को पीठ और कंधे में तथा भोज मानिकपुरी को पेट में गंभीर चोटें आई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संतोष जायसवाल की टीम ने आरोपी की तलाश की।
तलाश के दौरान अजय मंडावी (27 वर्ष, बुधवारी पारा) और अनिल थापा (28 वर्ष, रजा नगर जेल रोड) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण के अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
