Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, कार्यक्रम अधिकारी और आवास मित्र शामिल थे। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सुश्री सुरूचि सिंह भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण को…

Read More

राजनांदगांव। सोमनी थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी के केबल और पंप खरीदने वाले दुकानदारों सहित दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, ग्राम खुटेरी और ग्राम ईरा में 9 से 12 दिसंबर 2025 के बीच 15 किसानों के खेतों से एक सबमर्सिबल पंप, दो सोलर झटका मशीनें, पानी की मोटर और लगभग 2 हजार फीट केबल चोरी हुए थे। इस संबंध…

Read More

राजनांदगांव। गैंदाटोला में खुलेआम अपने ही घर में जुआ खेलने का मामला सामने आया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस जुए के खेल को रोकते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से 2420 रुपए की नगदी और 52 पत्तियां ताश की जब्त की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गैंदाटोला में गुलजारी सोनी के घर के बरामदे में कुछ लोग ताश…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिन राजनांदगांव यातायात पुलिस द्वारा ब्रम्हकुमारी परिसर में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। कार्यक्रम का संचालन ब्रम्हाकुमारी पुष्पा दीदी द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईपीएस एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ब्रम्हाकुमारी मोरध्वज भाई ने विशेष प्रेरणादायी संगीतों की प्रस्तुति…

Read More

राजनांदगांव। खैरागढ़ रोड स्थित ग्राम पदुमतरा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के छठे दिन एक अद्भुत श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथा स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने आचार्य युवराज पांडे के प्रवचन में भाग लिया। कथा स्थल पर भव्यता का आलम था, जहां हर ओर “हरि नाम” के संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना हुआ था। इस आयोजन में भिलाई के पूर्व विधायक देवेंद्र यादव भी श्रद्धा भाव से कथा में शामिल हुए और सुबह से ही कथा पंडाल में भक्तों के बीच बैठे नजर…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सातवें दिन यातायात पुलिस द्वारा युगान्तर पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, प्रशिक्षु आईपीएस एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के दुष्परिणाम, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी…

Read More

राजनांदगांव। नाबालिग बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर एक स्टेशनरी दुकानदार को नाबालिगों को नशे के उद्देश्य से व्हाइटनर एवं डायल्यूटर बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक स्टेशनरी दुकान द्वारा लंबे समय से नाबालिग बच्चों को व्हाइटनर व डायल्यूटर बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव…

Read More

राजनांदगांव। जिले में हॉकी खेल के प्रतिभाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रही रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी खेल प्रशिक्षण केंद्र, चिखली की नियमित खिलाड़ी ममता साहू का चयन ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता, महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी अरुण चौधरी, छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवरीनारायण धकेता, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र सिंह, क्रीड़ा अधिकारी पीके हरी, परेश वर्मा, अजय लांजेवार, रितु दुबे, यशवंत देशमुख, अनुराज श्रीवास्तव, प्रोफेसर हीरेंद्र बहादुर सिंह, रामू पाटिल, कोच किशोर…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के क्रीड़ा विभाग द्वारा दिनांक 05.01.2026 एवं 06.01.2026 को इंडोर एवं आउटडोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंडोर प्रतियोगिता के अंतर्गत टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम एवं शतरंज की प्रतियोगिता एवं आउटडोर प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मी. दौड़, गोली चम्मच दौड़, तीन तंगड़ी दौड़, रिले रेस, स्लो साईकिल रेस, गोला फेंक, चक्र फेंक, लंबी कूद एवं प्राचार्य इलेवन विरुद्ध छात्राओं के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया ने छात्राओं को शासन द्वारा दिए गए खेल सुविधाओं से अवगत कराया। साथ ही छात्राओं को अधिक से अधिक…

Read More

राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव और कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज मोहारा जल संयंत्रगृह का निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा न आने देने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महापौर ने ग्रीष्म ऋतु से पहले संयंत्र का संधारण सुनिश्चित करने और जरूरी सामग्री का भंडारण करने के निर्देश दिए, जबकि कलेक्टर ने जल शोधन प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए शिवनाथ नदी से रॉ वाटर के संग्रहण की जानकारी ली। महापौर ने दी सफाई और रखरखाव की निर्देश महापौर श्री यादव ने मोहारा जल संयंत्र के तीनों प्लांट का निरीक्षण कर कर्मचारियों से…

Read More